सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Devil Wears Prada 2 Actresses Stanley Tucci And Emily Blunt Receive Stars On The Hollywood Walk Of Fame

स्टेनली टुकी और एमिली ब्लंट को मिला हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार, 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 01 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Stanley Tucci and Emily Blunt: एक्ट्रेस स्टेनली टुकी और एमिली ब्लंट को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया है। यह एक खास डबल स्टार सेरेमनी रही, जो लॉस एंजेलिस में आयोजित की गई।

The Devil Wears Prada 2 Actresses Stanley Tucci And Emily Blunt Receive Stars On The Hollywood Walk Of Fame
स्टेनली टुकी और एमिली ब्लंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में थी। फिल्म में  स्टेनली टुकी, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट अहम किरदारों में नजर आईं हैं। फिल्म रिलीज के बाद स्टेनली टुकी और एमिली ब्लंट को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया है। 

Trending Videos

किसे दिया जाता है स्टार?
यह स्टार उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने फिल्मों, टीवी, रेडियो, म्यूजिक या थिएटर में बेहतरीन काम किया हो। इस लिस्ट में पहले भी हैरिसन फोर्ड, मैरिलिन मुनरो, माइकल जैक्सन, टॉम हैंक्स और ड्वेन जॉनसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑस्कर को ‘हथियार’ समझ बैठी सिक्योरिटी, एयरपोर्ट से फिल्ममेकर का अवॉर्ड हुआ गायब; अथॉरिटी ने मांगी माफी

करियर के लिए किया गया सम्मानित
इस मौके पर दोनों कलाकारों को उनके हालिया काम और करियर के लिए सम्मानित किया गया। एमिली ब्लंट को 2,841वां स्टार मिला, वहीं स्टेनली टुकी को 2,842वां स्टार मिला। उनके स्टार हॉलीवुड बुलेवार्ड पर स्थित हैं।

सेरेमनी में कई बड़े सितारे हुए शामिल 
इस खास सेरेमनी में एमिली ब्लंट के पति और फिल्ममेकर जॉन क्रासिंस्की भी मौजूद थे। इसके अलावा मेरिल स्ट्रीप, ड्वेन जॉनसन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से कहा गया कि यह एक बहुत खास मौका है क्योंकि दोनों कलाकारों का न सिर्फ शानदार करियर रहा है, बल्कि उनके बीच एक खास रिश्ता भी है।

'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में नजर आईं एक्ट्रेस
हाल ही में दोनों एक्ट्रेस 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में नजर आईं हैं, जो 2006 की हिट फिल्म का सीक्वल है। नई कहानी में पुराने किरदारों की जिंदगी और बदलते फैशन वर्ल्ड को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed