{"_id":"69f47a6b154436458f079c44","slug":"raja-shivaji-to-ek-din-and-patriot-bollywood-and-hollywood-films-released-on-friday-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुक्रवार: ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ में कौन जीतेगा बाजी? साउथ से भी तगड़ा कॉम्पिटिशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुक्रवार: ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ में कौन जीतेगा बाजी? साउथ से भी तगड़ा कॉम्पिटिशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 01 May 2026 03:38 PM IST
सार
Movies Released On Friday: आज सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा दूसरी इंडस्ट्री की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उनका इंतजार आज पूरा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
शुक्रवार को रिलीज होने वाली खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक मई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास हो गया है। आज कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। इनमें से कई फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम यहां इन फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं।
2 of 8
राजा शिवाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' आज रिलीज हो गई है। इसके निर्देशक रितेश देशमुख हैं। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें सलमान खान ने भी कैमियो किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित है।
3 of 8
एक दिन
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की अदाकारी से सजी फिल्म 'एक दिन' के निर्देशक सुनील पांडे हैं। साई पल्लवी ने इस फिल्म से हिंदी में डेब्यू किया है। यह रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अपने आपको कमतर समझता है। उसे साई पल्लवी से एकतरफा प्यार हो जाता है लेकिन उसे बताने से कतराता है।
पैट्रियट
ममूटी और मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म 'पैट्रियट' ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसके निर्देशक महेश नारायणन हैं। खास बात यह है कि ममूटी और मोहनलाल ने लगभग 18 वर्षों के बाद इस फिल्म में एक साथ काम किया है। इसमें दिखाया गया है कि गुप्त एजेंट एक साजिश का पर्दाफाश करते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
5 of 8
कारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कारा
धनुष और ममिता बैजू की अदाकारी से सजी तमिल फिल्म 'कारा' भी आज रिलीज हुई है। इसके निर्देशक विग्नेशन राजा हैं। इसमें 1991 के दौर की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि खाड़ी युद्ध की वजह से देश में ईंधन की भारी कमी हो जाती है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धनुष उस अपराध की दुनिया में लौटते हैं, जहां कभी जाना नहीं चाहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।