सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Filmmaker Pasha Talankin Loses His Oscar Trophy After New York Airport Security Flags It As Weapon

ऑस्कर को ‘हथियार’ समझ बैठी सिक्योरिटी, एयरपोर्ट से फिल्ममेकर का अवॉर्ड हुआ गायब; अथॉरिटी ने मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 01 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Pasha Talankin Loses Oscar Trophy: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर एक अजीब घटना सामने आई, जहां एक फिल्ममेकर अपना ऑस्कर अवॉर्ड ही खो बैठे। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Filmmaker Pasha Talankin Loses His Oscar Trophy After New York Airport Security Flags It As Weapon
पाशा तलांकिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन ने इस साल बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता था। उन्हें ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, लेकिन हाल ही में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना हुई। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Trending Videos

सिक्योरिटी ने अवॉर्ड को समझा हथियार
रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन, जो ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के को-डायरेक्टर हैं, उन्हें न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने अवॉर्ड के साथ फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सिक्योरिटी अधिकारियों ने ऑस्कर ट्रॉफी को हथियार समझ लिया। यह ट्रॉफी करीब 3.8 किलो की होती है। तलांकिन ने कहा कि वह मार्च में अवॉर्ड जीतने के बाद कई बार फ्लाइट में इसे साथ ले जा चुके हैं, लेकिन पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऑस्कर को हथियार कैसे माना जा सकता है। एयरलाइन के एक कर्मचारी ने मदद की कोशिश भी की, लेकिन सिक्योरिटी ने कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया।

पैक करके भेजने पर हुआ गायब
आखिरकार, मजबूरी में तलांकिन को अपनी ट्रॉफी कार्गो में भेजनी पड़ी। एयरलाइन स्टाफ ने इसे बॉक्स में पैक कर भेजा, लेकिन जब वह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे, तो उनका ऑस्कर वहां नहीं मिला।

फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रॉबिन हेसमैन ने बताया कि एयरलाइन के पास बॉक्स का रिकॉर्ड होने के बावजूद ट्रॉफी का पता नहीं चल पाया है। एयरलाइन ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस घटना का अफसोस है और वे ट्रॉफी को जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि यह फिल्म इस साल बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीत चुकी है, जिसे डेविड बोरेनस्टीन और तलांकिन ने मिलकर बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed