‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इस पूरे हफ्ते ‘माइकल’ ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भी डटकर सामना किया। अब जानते हैं एक हफ्ते में कितनी हुई ‘माइकल’ की कुल कमाई और कैसा रहा आज का कलेक्शन?
हफ्ते भर ‘माइकल’ ने डटकर किया ‘भूत बंगला’ का सामना, सात दिनों में इतना हुआ कलेक्शन; गुरुवार को इतनी हुई कमाई
Michael Box Office Collection: ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। जानिए सातवें दिन कितनी हुई फिल्म की कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें दिन की कमाई
‘माइकल’ के पहले गुरुवार की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘माइकल’ ने अपने पहले गुरुवार को सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही एक हफ्ते में इस अंग्रेजी फिल्म की कुल कमाई 26.05 करोड़ रुपए हो गई है।
'माइकल' का कलेक्शन
- फिल्म 'माइकल' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था।
- इससे एक दिन पहले फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
- फिर वीकएंड में कमाई बढ़ी। इसने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.25 और 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
- हालांकि, मंडे टेस्ट में कमाई में गिरावट आ गई और सिर्फ 2.25 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
- मंगलवार को कलेक्शन में फिर मामूली इजाफा देखा गया और कमाई 2.40 करोड़ रुपये रही।
- फिर बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपए जुटा पाए।
- अब सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.50 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाए हैं।
'भूत बंगला' समेत हिंदी फिल्मों का डटकर किया मुकाबला
'माइकल' ने पूरे एक हफ्ते अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और अपने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर बनी 'धुरंधर 2' का डटकर सामना किया। इस दौरान 'माइकल' के साथ ही रिलीज हुई 'गिन्नी वेड्स सनी 2' कब आई और कब चली गई, पता भी नहीं चला। फिलहाल अब देखना ये है कि 'माइकल' दूसरे हफ्ते में कैसा प्रदर्शन कर पाती है।
फिल्म 'माइकल' में माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। 'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं।