फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michael: दुनियाभर में 'माइकल' की धूम, 3 दिन में ग्लोबली कमाए 2 हजार 47 करोड़; जानें देश में हुई कितनी कमाई?

Mon, 27 Apr 2026 08:18 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 27 Apr 2026 08:18 PM IST
सार

Michael Box Office Collection: फिल्म 'माइकल' ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। कमाई के मामले में इसने कई बायोपिक को पीछे छोड़ा है। आइए इसका भारत का और वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानते हैं।

विज्ञापन
Michael box office Collection day 4 break the record on worldwide earning
माइकल - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक एंटोनी फुक्वा की म्यूजिकल बायोपिक 'माइकल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने इतिहास रच दिया है। यह फिल्म माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिवंगत 'किंग ऑफ पॉप' के भतीजे जाफर जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है?

Michael box office Collection day 4 break the record on worldwide earning
माइकल - फोटो : एक्स
'माइकल' का भारत का कलेक्शन
भारत में, 'माइकल' ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसकी कमाई 5.85 करोड़ रुपये रही। इसने शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 3.70 करोड़ रुपये रही थी। पेड प्रिव्यू में इसने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 17.90 करोड़ रुपये हो गया है। 

अल्लू अर्जुन को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिया ये आदे

Michael box office Collection day 4 break the record on worldwide earning
माइकल जैक्सन की बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया
'माइकल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ग्लोबली 'माइकल' ने तीन दिनों में 217 मिलियन डॉलर (2 हजार 47 करोड़ रुपये) की कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में लगभग 97 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 120 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की। किसी भी बायोपिक के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड है। 
'माइकल' ने 2024 की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की 180 मिलियन डॉलर की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Michael box office Collection day 4 break the record on worldwide earning
माइकल जैक्सन की बायोपिक में जाफर जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बनाने का मकसद
फिल्म 'माइकल', माइकल जैक्सन की जिंदगी को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि जैक्सन परिवार एक बाल कलाकार ऐसे वैश्विक आइकन बने, जिन्होंने पॉप संगीत को हमेशा के लिए बदल दिया। इस फिल्म का मकसद जैक्सन के सफर को बारीकी से दिखाना है। इसमें उनके स्टेज परफॉर्मेंस के जादू के साथ-साथ, पर्दे के पीछे उन्हें जिन निजी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन्हें भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
Michael box office Collection day 4 break the record on worldwide earning
माइकल - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed