{"_id":"69ecf107c60bcd17a80a7f84","slug":"michael-jackson-biopic-michael-box-office-collection-day-2-vs-akshay-kumar-starrer-bhooth-bangla-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के सामने ‘माइकल’ की सधी शुरुआत, दूसरे दिन इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के सामने ‘माइकल’ की सधी शुरुआत, दूसरे दिन इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:25 PM IST
सार
Michael Box Office Collection: तमाम हिंदी रिलीज फिल्मों के बीच माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जानिए दूसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए दूसरे दिन शनिवार को कैसा रहा ‘माइकल’ का प्रदर्शन?
2 of 5
माइकल
- फोटो : यूट्यूब
दूसरे दिन की कमाई
‘माइकल’ के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘माइकल’ ने अपने दूसरे दिन शनिवार को 5.01 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 10.51 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 5
माइकल
- फोटो : यूट्यूब
हिंदी फिल्मों के बीच सधी शुरुआत
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ के सामने कई हिंदी फिल्मों की भी चुनौती है। इनमें ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ‘माइकल’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जबकि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है और ‘धुरंधर 2’ तो छठे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। लेकिन इन हिंदी फिल्मों के बीच भी ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माइकल फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है फिल्म की कहानी
‘माइकल’ एक म्यूजिकल बायोपिक है, जिसमें माइकल जैक्सन के जीवन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में 'जैक्सन 5' के लीड सिंगर के रूप में उनके शुरुआती साल से लेकर उनके करियर और पॉप के बादशाह बनने तक का सफर दिखाया गया है।
कहानी में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपने पिता जो जैक्सन के कठोर और उत्पीड़न भरे बंधन से मुक्त होकर अपना अलग रास्ता बनाया। कहानी माइकल के 10 साल की उम्र से शुरू होती है। इसके बाद माइकल जैक्सन की बढ़ती पॉपुलैरिटी, उनके कल्ट बनने के सफर, जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव के बारे में बताती है।
विज्ञापन
5 of 5
माइकल
- फोटो : सोशल मीडिया
जाफर जैक्सन ने निभाई माइकल जैक्सन की भूमिका
‘माइकल’ का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। जाफर ही फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में निया लॉन्ग, जुलियानो वाल्डी, कीलिन डुरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।