'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए अपने ओपनिंग डे पर कैसा रहा ‘माइकल’ का हाल और हिंदी फिल्मों के बीच भारत में कितना हुआ कलेक्शन?
हिंदी फिल्मों के बीच क्या हुआ माइकल जैक्सन की बायोपिक का हाल? ‘भूत बंगला’ के सामने पहले दिन इतना रहा कलेक्शन
Michael Box Office Collection: हिंदी फिल्मों के बीच माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में बनी है। जानिए पहले दिन कैसा रहा कलेक्शन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन की कमाई
घोषणा के बाद से ही माइकल जैक्सन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज के बाद फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आया है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘माइकल’ ने पहले दिन भारत में 3.80 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह से ‘माइकल’ का कुल कलेक्शन अब 5.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
हिंदी फिल्मों की है चुनौती
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ के सामने कई हिंदी फिल्मों की भी चुनौती है। इनमें ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ आज ही ‘माइकल’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जबकि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है और ‘धुरंधर 2’ तो छठे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या ‘माइकल’ इन फिल्मों के बीच अपनी पकड़ बना पाती है या नहीं।
ऐसी है फिल्म की कहानी
‘माइकल’ एक म्यूजिकल बायोपिक है, जिसमें माइकल जैक्सन के जीवन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में 'जैक्सन 5' के लीड सिंगर के रूप में उनके शुरुआती साल से लेकर उनके करियर और पॉप के बादशाह बनने तक का सफर दिखाया गया है।
कहानी में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपने पिता जो जैक्सन के कठोर और उत्पीड़न भरे बंधन से मुक्त होकर अपना अलग रास्ता बनाया। कहानी माइकल के 10 साल की उम्र से शुरू होती है। इसके बाद माइकल जैक्सन की बढ़ती पॉपुलैरिटी, उनके कल्ट बनने के सफर, जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव के बारे में बताती है।
‘माइकल’ का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। जाफर ही फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में निया लॉन्ग, जुलियानो वाल्डी, कीलिन डुरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।