मशहूर सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है। उन्होंने राम चरण के साथ काम करने के अनुभव को बहुत खास बताया है। इसके साथ ही सेट से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
2 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
'पेद्दी' के सेट की तस्वीरें
सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने आज अपने इंस्टाग्राम पर 'पेद्दी' के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह राम चरण के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, तो कुछ तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं। रत्नवेलु ने राम चरण को एक बेहतरीन कलाकार और दोस्त कहा। फिल्म का आखिरी हिस्सा हैदराबाद में एक भव्य सेट पर राम चरण और श्रुति हासन के बीच एक गाने के साथ फिल्माया गया।
3 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
रत्नवेलु का राम के लिए खास नोट
फिल्म 'पेद्दी' के सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने इन तस्वीरें के साथ कैपाशन में लिखा, 'राम चरण के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक रहा। वो सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि वह हर फ्रेम में जोश और बारीकी भर देते हैं। शूटिंग के बाहर भी वो एक सच्चे, मिलनसार और भरोसेमंद दोस्त हैं।'
रत्नवेलु ने आगे लिखा, 'शूटिंग के इस आखिरी दिन मैं न सिर्फ अच्छे-खासे सीन को कैमरे में कैद कर रहा हूं, बल्कि बहुत सारी प्यारी यादें भी अपने साथ ले जा रही हूं। हमने मिलकर जो जादू रचा, उसके लिए और आगे आने वाले कई सफरों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।' इस फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इस पोस्टर पर दिल वाला इमोजी बनाया है।
4 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिलीज में देरी और नई तारीख
प्रशंसकों के लिए थोड़ी निराशा वाली बात यह है कि फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह तीसरी बार है जब फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट टली है। पहले इसे मार्च और फिर अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। ताजा जानकारी के अनुसार, अब यह फिल्म 25 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। मेकर्स का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए थोड़ा और समय ले रहे हैं।
5 of 6
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
शूटिंग के दौरान राम चरण को लगी चोट?
फिल्म की चर्चा के बीच यह खबर भी आई कि शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए थे। एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लग गई थी। उन्हें चार टांके लगाने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है। चोट मामूली थी, इसलिए राम चरण जल्द ही काम पर वापस लौट आए थे।