{"_id":"69f44c9abfef6b53ab0b2081","slug":"ram-charan-wraps-up-peddi-shoot-cinematographer-rathnavelu-share-memorable-journey-photos-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Charan: राम चरण ने पूरी की 'पेद्दी' की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें; सिनेमेटोग्राफर ने इस सफर को बताया यादगार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ram Charan: राम चरण ने पूरी की 'पेद्दी' की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें; सिनेमेटोग्राफर ने इस सफर को बताया यादगार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Fri, 01 May 2026 12:23 PM IST
सार
Peddi Shoot Update: राम चरण ने अपनी फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म के सेट से शूटिंग की कई यादगार तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है। उन्होंने राम चरण के साथ काम करने के अनुभव को बहुत खास बताया है। इसके साथ ही सेट से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
2 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
'पेद्दी' के सेट की तस्वीरें
सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने आज अपने इंस्टाग्राम पर 'पेद्दी' के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह राम चरण के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, तो कुछ तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं। रत्नवेलु ने राम चरण को एक बेहतरीन कलाकार और दोस्त कहा। फिल्म का आखिरी हिस्सा हैदराबाद में एक भव्य सेट पर राम चरण और श्रुति हासन के बीच एक गाने के साथ फिल्माया गया।
3 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
रत्नवेलु का राम के लिए खास नोट
फिल्म 'पेद्दी' के सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने इन तस्वीरें के साथ कैपाशन में लिखा, 'राम चरण के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक रहा। वो सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि वह हर फ्रेम में जोश और बारीकी भर देते हैं। शूटिंग के बाहर भी वो एक सच्चे, मिलनसार और भरोसेमंद दोस्त हैं।'
रत्नवेलु ने आगे लिखा, 'शूटिंग के इस आखिरी दिन मैं न सिर्फ अच्छे-खासे सीन को कैमरे में कैद कर रहा हूं, बल्कि बहुत सारी प्यारी यादें भी अपने साथ ले जा रही हूं। हमने मिलकर जो जादू रचा, उसके लिए और आगे आने वाले कई सफरों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।' इस फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इस पोस्टर पर दिल वाला इमोजी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राम चरण और रत्नवेलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिलीज में देरी और नई तारीख
प्रशंसकों के लिए थोड़ी निराशा वाली बात यह है कि फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह तीसरी बार है जब फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट टली है। पहले इसे मार्च और फिर अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए थोड़ा और समय ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
शूटिंग के दौरान राम चरण को लगी चोट?
फिल्म की चर्चा के बीच यह खबर भी आई कि शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए थे। एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लग गई थी। उन्हें चार टांके लगाने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है। चोट मामूली थी, इसलिए राम चरण जल्द ही काम पर वापस लौट आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।