{"_id":"69f37eb7746cd41f9703f9ed","slug":"kara-vs-kd-the-devil-box-office-collection-day-1-dhanush-and-sanjay-dutt-starrer-film-clash-on-first-day-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘कारा’ या ‘केडी: द डेविल’ पहले दिन कौन पड़ा किस पर भारी? ‘भूत बंगला’ और ‘माइकल’ के सामने ऐसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
‘कारा’ या ‘केडी: द डेविल’ पहले दिन कौन पड़ा किस पर भारी? ‘भूत बंगला’ और ‘माइकल’ के सामने ऐसा रहा प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:42 PM IST
सार
Kara Vs KD - The Devil Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आज दो साउथ की नई फिल्में रिलीज हुई हैं- ‘कारा’ और ‘केडी - द डेविल’। जानिए पहले दिन कैसा रहा कलेक्शन…
हिंदी फिल्म ‘भूत बंगला’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ के सामने आज दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें एक है धनुष की तमिल फिल्म ‘कारा’ और दूसरी है कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’, जिसमें संजय दत्त भी प्रमुख भूमिका में हैं। अब जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की कैसी शुरुआत।
2 of 5
कारा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कारा’ का पहले दिन का कलेक्शन
धनुष स्टारर ‘कारा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कारा’ ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में धनुष की फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाती है।
3 of 5
केडी द डेविल
- फोटो : सोशल मीडिया
‘केडी: द डेविल’ की पहले दिन की कमाई
‘कारा’ के अलावा कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म अपने गाने को लेकर पहले ही विवादों में रही है। अब आज फिल्म रिलीज हुई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘केडी: द डेविल’ ने पहले दिन 3.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। संभव है कि देर रात इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माइकल और भूत बंगला
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से है चुनौती
इन दोनों साउथ फिल्मों के सामने हिंदी फिल्म ‘भूत बंगला’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ की चुनौती बनी हुई है। हालांकि, ‘भूत बंगला’ जहां दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। वहीं ‘माइकल’ को भी अब बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो गया है। वहीं इस शुक्रवार रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की ‘एक दिन’ रिलीज हो रही हैं। ऐसे में अब इन फिल्मों के सामने इन दोनों साउथ फिल्मों का क्या हाल होता है, ये देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
5 of 5
कारा वर्सेस केडी द डेविल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है ‘कारा’ और ‘केडी: द डेविल’ की कहानी
धनुष स्टारर कारा एक तमिल फिल्म है, जो डकैती पर आधारित एक्शन थ्रिलर है। इसका निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है और स्क्रिप्ट उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ मिलकर लिखी है।
जबकि ‘केडी: द डेविल’ एक कन्नड़ भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन प्रेम ने किया है। फिल्म में ध्रुव सरजा प्रमुख भूमिका में हैं। उनके साथ संजय दत्त, नोरा फतेही, रेशमा नैना और शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।