फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tumbbad 2 Makers looking to onboard A-lister for pivotal role They also keen on adding strong female presence

'तुम्बाड 2' के लिए बड़े चेहरे की तलाश में मेकर्स; प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना या नयनतारा पर लगा सकते हैं दांव

Thu, 30 Apr 2026 05:58 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 30 Apr 2026 05:58 PM IST
सार

Update On Tumbbad 2: सोहम शाह की बहुचर्चित फिल्म 'तुम्बाड 2' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। बीते दिन इसकी रिलीज डेट सामने आई थी। अब इसकी कास्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Tumbbad 2 Makers looking to onboard A-lister for pivotal role They also keen on adding strong female presence
तुम्बाड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@shah_sohum

विस्तार

फिल्म 'तुम्बाड 2' अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का दर्शकों के बीच क्रेज है। अब फिल्म की स्टाराकास्ट को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई है। मेकर्स को फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए किसी ए-लिस्टर एक्टर की तलाश है। इसके अलावा फिल्म में एक मजबूत महिला किरदार को शामिल किए जाने की भी तैयारी है। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना पर लग सकता है दांव
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म 'तुम्बाड 2' के मेकर्स फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए किसी जाने-माने A-लिस्ट कलाकार को कास्ट करने की सोच रहे हैं। वे कहानी में एक मजबूत महिला किरदार को शामिल करने के भी इच्छुक हैं। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'तुम्बाड 2'?
फिल्म 'तुम्बाड 2' साल 2018 की सफल फिल्म ‘तुम्बाड’ का सीक्वल है। लोककथाओं पर आधारित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' के सीक्वल को मेकर्स और भी बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं। बीते दिन बुधवार को मेकर्स ने इसकी रिलीड डेट से पर्दा हटाया।  ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म का अहम हिस्सा
साल 2018 में आई 'तुम्बाड' का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। हालांकि, ‘तुम्बाड 2’ का निर्देशन वो नहीं कर रहे हैं। 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। आदेश प्रसाद फिल्म के पहले पार्ट के को-राइटर और को-डायरेक्टर भी थे। फिल्म का निर्माण सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत और पेन स्टूडियोज के सहयोग से कर रहे हैं, जिसके प्रमुख डॉ. जयंतीलाल गाडा हैं। इस बार फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसलिए फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed