आमिर खान का चौंकाने वाला खुलासा, स्ट्रेस में लिखते हैं मंसूर खान को नोट, बोले- ‘अगर मैं मर गया तो…’
Aamir Khan: एक्टर आमिर खान इन दिनों ‘एक दिन’ फिल्म की वजह से चर्चाओं में हैं। इस बीच हाल ही में खुलासा किया कि कैसे वो आज भी हर फिल्स से पहले काफी स्ट्रेस में आ जाते हैं। इसके बाद में मंसूर खान की मदद लेते हैं।
विस्तार
आमिर खान और मंसूर खान का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों कजिन हैं और इन्होंने साथ मिलकर आमिर खान की डेब्यू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ दी थी। हाल ही में एक बातचीत में आमिर खान ने बताया कि वह हर बार फ्लाइट में बैठने से पहले मंसूर खान के लिए एक ‘सीक्रेट नोट’ लिखते हैं।
मेरा प्लेन क्रैश हो गया या मेरी मौत हो गई
आमिर खान ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बात करते हुए कहा, ‘जब शूट खत्म हो जाता है और हम फाइनल पोस्ट-प्रोडक्शन में होते हैं, तो मैं हमेशा मंसूर के लिए एक नोट लिखता हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे हमेशा बहुत स्ट्रेस हो जाता है, यह सोचकर कि अगर मेरा प्लेन क्रैश हो गया या मेरी मौत हो गई तो फिल्म का क्या होगा। इसलिए मैं डायरेक्टर से कहता हूं कि मंसूर की सलाह लें और मैं मंसूर से कहता हूं कि वह इसे संभालें। मैं हर बार फ्लाइट में बैठने से पहले ऐसा करता हूं।’
किरण राव को भी दी है सलाह
सिर्फ नोट ही नहीं, आमिर खान ने अपनी एक्स-वाइफ किरण राव को भी कहा है कि अगर उनके साथ कुछ हो जाए, तो बाकी काम के लिए मंसूर खान की सलाह जरूर लें।
आमिर ने आगे कहा, ‘वह एक ऐसे इंसान हैं जिनकी समझ पर मुझे पूरा भरोसा है। मैंने किरण से कई बार कहा है कि अगर मुझे कुछ हो जाए, तो हर चीज मंसूर से पूछकर करना।’ इस पर मंसूर खान ने रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मुझे इसके बारे में हाल ही में पता चला है और अब मैं बहुत प्रेशर में हूं।’
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर ने किया नई फिल्म का एलान, पोस्ट में बताया इसका नाम; साझा की पहली झलक
आमिर का वर्कफ्रंट
आमिर खान 'इन दिनों' एक दिन फिल्म की वजह से चर्चाओं में हैं। ये फिल्म उन्हीं ने प्रोड्यूस की है, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान नजर आ रहे हैं। वहीं उनके अपॉजिट साई पल्लवी नजर आ रही हैं। मूवी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
