सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan shares glimpse of lazy old school mornings with Taimur and Jeh at family getaway

करीना कपूर खान ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, तैमूर और जेह की दिखी प्यारी झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 01 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने अपने वेकेशन के दौरान की शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर और जेह की प्यारी झलक देखकर फैंस बेहद खुश हैं। 
 

Kareena Kapoor Khan shares glimpse of lazy old school mornings with Taimur and Jeh at family getaway
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच करीना  ने अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ परिवार की खुशी के पल साझा किए हैं।
Trending Videos

 

करीना का पोस्ट
करीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा 'पुराने जमाने की सुबह। दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा 'गुड मॉर्निंग'। पहली तस्वीर में एक सुंदर गलियारा दिख रहा है, जिसमें सफेद खंभे, पुरानी स्टाइल की कुर्सियां नजर आ रही हैं। यह देखने में बहुत शानदार और राजसी लग रहा है। दूसरी तस्वीर में तैमूर और जेह खुले आंगन में एक साथ खड़े होकर सुबह का मजा ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना और सैफ की शादी
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्तूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। 5 साल तक डेटिंग और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस कपल ने शादी का फैसला किया। करीना और सैफ के दो बेटे हैं- तैमूर और जहांगीर। बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था। छोटा बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था। 

'दायरा' में नजर आएंगी करीना
करीना कपूर खान अब फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ और पृथ्वीराज सुकुमारन की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह एक आगामी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। 'दायरा' जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बहरहाल, फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 में पूरी हो चुकी है।


यह भी पढ़ें: Ram Charan: राम चरण ने पूरी की 'पेद्दी' की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें; सिनेमेटोग्राफर ने इस सफर को बताया यादगार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed