सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tabbu shared her bts photos on social media with film king 100 crew

King 100: तब्बू ने दी फिल्म 'किंग 100' पर बड़ी जानकारी, क्रू मेंबर्स के साथ साझा की बीटीएस तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 01 May 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Tabu Shared BTS Photos of 'King100':अभिनेत्री तब्बू 'भूत बंगला' की रिलीज के बाद अपनी आगामी फिल्म 'किंग 100' में नजर आएंगी। जिसके बीटीएस फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। 
 

tabbu shared her bts photos on social media with film king 100 crew
तब्बू क्रू मेंबर्स के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री तब्बू जल्द नई फिल्म 'किंग 100' मे नजर आएंगी। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के पहले शेड्यूल के खत्म होने की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें एक्ट्रेस अपने क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
Trending Videos


क्रू मेंबर्स के साथ खिंचवाई सेल्फी 
 तब्बू इन दिनों आगामी फिल्म 'किंग 100' को लेकर व्यस्त हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ फोटोज शेयर किए हैं जिनमें वह अपनी फिल्म के क्रू के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की शूटिंग की जानकारी भी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शेड्यूल 1 का अंत'। यह इस बात का संकेत है कि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tabu (@tabutiful)



 

tabbu shared her bts photos on social media with film king 100 crew
नागार्जुन और तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू और नागार्जुन फिर आएंगे साथ 
आगामी फिल्म ‘किंग 100’से तब्बू  साउथ अभिनेता नागार्जुन के साथ लगभग 30 साल बाद नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस  नागार्जुन के साथ साल 1996 में आई रोमांटिक फिल्म 'निन्ने पेल्लादाता' में काम किया था। बीते दिनों तब्बू ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की जानकारी दी थी। हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई। 
 

tabbu shared her bts photos on social media with film king 100 crew
तब्बू, नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू और नागार्जुन का वर्कफ्रंट 
तब्बू ने हाल ही में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में अभिनय किया। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।  'भूत बंगला' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
वहीं साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को आखिरी बार रजनीकांत की तमिल एक्शन फिल्म 'कुली' में देखा गया था। फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी। जबकि नागार्जुन की आखिरी हिंदी फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' है, जो 2022 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed