फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Saraf Bumps Into Tabu On A Flight Shares A Special Photo Of Their Fun Filled Trip

रोहित सराफ और तब्बू की फ्लाइट में हुई अचानक मुलाकात, एक्टर ने शेयर की खास फोटो; मस्ती भरे ट्रैवल की दिखाई झलक

Fri, 01 May 2026 03:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 01 May 2026 03:41 PM IST
सार

Rohit Saraf and Tabu: रोहित सराफ को फ्लाइट के दौरान एक खास सरप्राइज मिला, जब उनकी मुलाकात अचानक तब्बू से हुई। इसके बाद रोहित ने एक खास नोट शेयर किया। जानिए एक्टर ने क्या कुछ लिखा। 

विज्ञापन
Rohit Saraf Bumps Into Tabu On A Flight Shares A Special Photo Of Their Fun Filled Trip
रोहित सराफ और तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तब्बू इन दिनों 'भूत बंगला' फिल्म के चलते सुर्खियों में हैं। वहीं रोहित सराफ 2025 में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आए थे। रोहित ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनके साथ तब्बू नजर आईं। खास बात ये रही कि एक्टर्स की मुलाकात अचानक हो गई। 

विज्ञापन

रोहित ने शेयर की खास सेल्फी
तब्बू अचानक रोहित ने फ्लाइट के सफर के दौरान मिल गईं। इसके बाद रोहित ने इस खास पल की एक सेल्फी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस को इस मस्ती भरे ट्रैवल मूमेंट की झलक दिखाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘केवल तब्बू ही एक फ्लाइट को मजेदार बना सकती हैं।’

विज्ञापन

इस फोटो में रोहित प्लेन के अंदर मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी और काफी कूल लुक में दिखे। वहीं उनके साथ बैठीं तब्बू बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आईं और कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित सराफ का करियर 
रोहित सराफ की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में टीवी से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। उन्हें पहली बार ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर?’ में देखा गया था।

बॉलीवुड में उनकी शुरुआत फिल्म ‘डियर जिंदगी’ से हुई, जहां उन्होंने आलिया भट्ट के छोटे भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘द स्काई इज पिंक’, ‘लूडो’, ‘मिसमैच्ड’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए और काफी पॉपुलर हुए।

ये भी पढ़ें- King 100: तब्बू ने दी फिल्म 'किंग 100' पर बड़ी जानकारी, क्रू मेंबर्स के साथ साझा की बीटीएस तस्वीरें

तब्बू का वर्कफ्रंट 
वहीं तब्बू इंडियन सिनेमा की एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं, जो करीब 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में काम किया है।

उनकी मशहूर फिल्मों में ‘माचिस’, ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’, ‘द नेमसेक’, ‘अंधाधुन’, ‘दृश्यम’ और ‘भूल भुलैया 2’ शामिल हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ थी और अब वह जल्द ही साउथ की फिल्म ‘किगं 100’ में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed