सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher announces new film shares first look from Flicker write long note

अनुपम खेर ने किया नई फिल्म का एलान, पोस्ट में बताया इसका नाम; साझा की पहली झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 01 May 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Anupam Kher: 71 साल की उम्र में लगातार अनुपम खेर दर्शकों को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज भी फिल्मों की शूटिंग ऐसे कर रहे हैं, जैसे पहला दिन हो। 

Anupam Kher announces new film shares first look from Flicker write long note
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार

अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है। यह उनकी 551वीं फिल्म है। इसमें उनका किरदार अब तक के बाकी सभी किरदारों से अलग होने वाला है। आइए जानते हैं अभिनेता की नई फिल्म का क्या नाम है?

Trending Videos

अनुपम खेर की पोस्ट में क्या है?
अपने 4 दशक से अधिक के करियर में अनुपम खेर ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज तक याद किया जाता है। 551वीं फिल्म में अभिनेता अलग ही रूप में दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म के बारे में बताते हुए एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह एक लंबा सफेद गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। अपनी नई फिल्म के लिए अनुपम खेर बहुत उत्साहित हैं और उन्हें लग रहा है कि यह उनके करियर की पहली फिल्म है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम ने चुना कठिन रास्ता
फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'फिल्म नंबर 551... ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पहला कदम उठा रहा हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आप खुद को चुनौती नहीं देते तो आप पुरानी चीजें दोहराने लगते हैं। इसलिए खुद को फिर से गढ़ने के लिए मैंने कठिन रास्ता चुना।'

क्या शाहरुख खान की है गलती? अभिजीत भट्टाचार्य ने बताई अभिनेता से रिश्ता खराब होने की बड़ी वजह

Anupam Kher announces new film shares first look from Flicker write long note
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म का नाम
अभिनेता ने आगे लिखा, 'काफी समय से ऐसी चीज की तलाश में था कि जिसमें वास्तविकता हो और अब 'फ्लिकर' पर आकर तलाश खत्म हो गई है। कहानी फिलहाल एक रहस्य रहेगी लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, जब यह आप तक पहुंचेगी, तो यह आपके साथ रहेगी। आज पहला दिन है, एक नई शुरुआत। हमेशा की तरह मुझे आपके प्यार की, आपके आशीर्वाद की जरूरत है।'

अनुपम खेर आखिरी बार 2025 में हिंदी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए थे। जल्द ही वह 'फ्लिकर' का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed