सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Actor vineet kumar exclusive interview shared his manikarnika ghat experience for film masaan

Exclusive: सेट पर क्यों लोग अभिनेता विनीत कुमार से डरते हैं? फिल्म ‘मसान’ और करियर को लेकर साझा की खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Vineet Kumar Exclusive Interview: हाल ही दिग्गज अभिनेता विनीत कुमार ने अमर उजाला से खास बातचीत की। अपने करियर, अभिनय के सफर और समर्पण को लेकर खास बातें साझा की हैं। 

Actor vineet kumar exclusive interview shared his manikarnika ghat experience for film masaan
विनीत कुमार, अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का हुनर सीखकर विनीत कुमार ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। आज उनके करियर को 32 साल हो चुके हैं। अब तक वह हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में उम्दा किरदार निभा चुके हैं। खासकर नेगेटिव रोल में वह एक गहरी छाप दर्शकों के मन पर छोड़ जाते हैं। सीरीज 'महारानी' में भी उनके दमदार अभिनय को सराहा गया। हाल ही में इस दिग्गज अभिनेता ने अमर उजाला डिजिटल से लंबी बातचीत की। पढ़िए, इस खास बातचीत के प्रमुख अंश- 
Trending Videos


समय के पाबंद और अनुशासन के पक्के हैं विनीत कुमार
अभिनेता विनीत कुमार अपने काम को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहते हैं, वह अभिनय करते हुए अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इस वजह से कई लोग उनसे परेशान होते हैं और डरते भी हैं। इस बारे में विनीत कुमार कहते हैं, 'लोग मुझसे अगर डरते हैं तो इसका एक बड़ा कारण है कि मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से करता हूं। अगर मुझे 9 बजे का समय दिया गया है तो में 9 बजे ही सेट पर पहुंच जाता हूं। मैं इस मामले में बहुत अनुशासित हूं। मुझे ऐसा लगता है कि हम यहां काम करने आए हैं, ना कि कोई पिकनिक मनाने। मैं काम को हमेशा मन लगाकर करता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Actor vineet kumar exclusive interview shared his manikarnika ghat experience for film masaan
विनीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मसान' के किरदार में उतरने के लिए किया खास काम 
फिल्म 'मसान' में भी विनीत कुमार का किरदार दर्शकों पर गहरा असर करता है। ऐसा इसलिए मुमकिन हुआ क्योंकि उन्होंने अपने किरदार में उतरने के लिए एक खास काम कई दिनों तक किया। वह कहते हैं, 'एक अभिनेता के लिए अपने किरदार को जानना बहुत जरूरी है। मैं बिहार से बिलॉन्ग करता हूं। 'मसान' फिल्म में मेरा किरदार शमशान घाट पर मुर्दे जलाने का काम करता है। ऐसे में मैं अपने ननिहाल बनारस गया। वहां पर रिश्तेदारों के घर पर रहा।  फिर मणिकर्णिका घाट पर लाशें जलाने वाले लोगों के साथ काम किया। उन लोगों में मैंने सब कुछ सीखा। मैंने देखा कि वो लोग बिना चप्पल पहने ही यह सब करते हैं। तो मैंने चप्पल पहनना छोड़ दिया। मैं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यह काम करता था।'

Actor vineet kumar exclusive interview shared his manikarnika ghat experience for film masaan
विनीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्में के कायल हैं अभिनेता 
विनीत कुमार ने हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया है, भाेजपुरी में भी वह काम कर चुके हैं। उन्हें मलयालम फिल्में देखने का काफी शौक है। वह कहते हैं, 'मलयालम फिल्में दर्शकों को चौकाती हैं। मैं काफी साउथ की फिल्में देखता हूं। तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी सिनेमा के एक्टर्स अपनी भाषा से जुड़े हुए हैं। अपनी मिट्टी से एक रिश्ता रखते हैं। लेकिन जब हम बॉलीवुड बोलते हैं, अपनी जमीन छोड़ देते हैं, अपनी जड़ों को भूल जाते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed