सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend

Friday OTT Release: इस वीकएंड ओटीटी पर जमेगा खूब रंग; देखने को मिलेंगी ये मजेदार सीरीज और फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 01 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Weekend OTT Release: आज शुक्रवार 01 मई को हिंदी और साउथ की कई चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी है। सिनेमाघर जाने का भरपूर मौका है। मगर, वीकएंड पर घर बैठे कुछ देखने का मन है, तो यहां भी पिटारे में बहुत कुछ है। 

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के बाद आज शुक्रवार को कई और फिल्में लग गई हैं। जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' है, तो कारा, केडी, राजा शिवाजी और पैट्रियट जैसी फिल्मों के भी विकल्प हैं। इसी के साथ घर बैठे भी इस बार आपका भरपूर मनोरंजन होगा। कई चर्चित फिल्मों और सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दी है। देखिए इस बार की लिस्ट...

Trending Videos

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'द केरल स्टोरी 2'
सिनेमाघरों के बाद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' भी अब ओटीटी पर आ चुकी है। आज शुक्रवार 01 मई से यह ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे सितारे हैं। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट रहा था, जिसमें अदा शर्मा ने लीड भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
ग्लोरी - फोटो : एक्स

ग्लोरी
अगर आपको स्पोर्ट्स पर आधारित कंटेंट पसंद है तो इस वेब सीरीज को वीकएंड पर देख सकते हैं। इसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, जन्नत ज़ुबैर, सयानी गुप्ता और आशुतोष राणा अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज आज 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह क्राइम ड्रामा सीरीज बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा ने किया है।

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
स्वैप्ड - फोटो : सोशल मीडिया

स्वैप्ड
यह एक अमेरिकी एनिमेटिड कॉमेडी फिल्म है। वीकएंड पर अगर बच्चों के साथ कुछ बढ़िया देखने का मन है तो इस फिल्म को अपनी लिस्ट में जोड़ सकते हैं। इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है। स्काईडांस एनिमेशन द्वारा निर्मित इस फिल्म में माइकल बी जॉर्डन, जूनो टेम्पल, ट्रेसी मॉर्गन, सेड्रिक द एंटरटेनर और जस्टिना मचाडो ने अपनी आवाजें दी हैं। यह आज शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
राकासा - फोटो : सोशल मीडिया

'राकासा'
हॉरर के शौकीन इस फिल्म को देख सकते हैं। संगीत शोभन और नयन सारिका अभिनीत तेलुगु फिल्म 'राकासा' 03 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और खूब तारीफ बटोरीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसका निर्देशन मानसा शर्मा ने किया। अब यह आज 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है।

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
माय डियरेस्ट सेनोरीटा - फोटो : सोशल मीडिया

माय डियरेस्ट सेनोरीटा
यह एक स्पेनिश फिल्म है। यह 17 अप्रैल 2026 को स्पेन में रिलीज हुई। अब इसे दर्शक ओटीटी पर भी देख सकते हैं। इसका निर्देशन फर्नांडो जी. मोलिना ने किया है। यह फिल्म 1972 में इसी नाम से बनी फिल्म पर आधारित है। फिल्म कहानी एक पारंपरिक रुढ़िवादी परिवार में जन्मी इकलौती संतान एडेला पर आधारित है। आज शुक्रवार 01 मई को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
अनदेखी सीजन 4, आडु 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अनदेखी सीजन 4, आडु 3
सीरीज 'अनदेखी सीजन 4' आज शुक्रवार 01 मई को सोनी लिव पर रिलीज हुई है। इसमें हर्ष छाया और सूर्य शर्मा लीड रोल में हैं। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसके अलावा 'आडु 3' भी है, जो कि एक मलयालम भाषा की फिल्म है। इसमें जयसूर्या, विजय बाबू और सनी वेन हैं। यह कॉमेडी फैंटेसी फिल्म है। 

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
बैचमेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

बैचमेट्स
यह एक तेलुगु वेब सीरीज है, जो इंजीनियरिंग के चार छात्रों पर आधारित है। इसमें कॉलेज लाइफ, रैगिंग के अलावा छात्र जीवन के कई अन्य पहलुओं को दिखाया जाएगा। इसे 30 अप्रैल 2026 को यह जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई। 

Friday OTT Release: The Kerala Story 2 Glory Raakaasa Batchmates Swapped Movies And Series On this weekend
द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स - फोटो : सोशल मीडिया

द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स
यह एक हॉरर ड्रामा सीरीज है। यह सीरीज ट्रूबा परिवार की कहानी है, जिसे हिंसक सामाजिक उथल-पुथल के बीच गुप्त प्रेम, क्रांति और परिवार के तानाशाह मुखिया तथा उसकी पोती के बीच की पीढ़ियों पुरानी कलह का सामना करना पड़ता है। यह सीरीज 29 अप्रैल, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed