सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   death of a female prisoner in Raisen jail, family members blocked the road and leveled serious allegations.

Raisen News: रायसेन जेल में महिला बंदी की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, किया चक्काजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन जिला जेल में महिला कैदी देवकी बंजारा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर चक्काजाम किया। पति ने जेल में प्रताड़ना के आरोप लगाए। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। घटना से जेल व्यवस्था पर सवाल उठे। 

death of a female prisoner in Raisen jail, family members blocked the road and leveled serious allegations.
जेल के अंदर महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

विस्तार

रायसेन जिला जेल में बंद एक महिला कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया और जिला अस्पताल के सामने विदिशा-रायसेन मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय महिला बंदी देवकी बंजारा ने गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जेल बैरक के वेंटिलेशन से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। वह पिछले चार महीनों से अपनी देवरानी की मौत से जुड़े दहेज प्रताड़ना के मामले में जिला जेल में बंद थी। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को उसकी जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित पक्ष के अदालत में उपस्थित न होने के कारण जमानत नहीं हो सकी। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'क्रूज डूबने लगा तब दी लाइफ जैकेट', हादसे में अपनों को खो चुके लोगों ने बताई हकीकत

घटना के बाद सबसे गंभीर आरोप महिला के पति लक्ष्मीनारायण ने लगाए हैं। उनका कहना है कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ही उनकी पत्नी ने फोन पर जेल के अंदर हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। पति के मुताबिक, महिला ने बताया था कि उसे खाने में नशीली दवा मिलाकर दी जाती थी और बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत व्यवहार किया जाता था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, घटना के बाद जेल कर्मियों ने महिला को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही परिजनों को सूचना दी और शुक्रवार सुबह मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा जाने लगा तो उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया और विरोध में सड़क पर उतर आए। परिजनों का कहना था कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिससे माहौल और गरमा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम मनीष शर्मा ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने भी समझाइश देकर करीब कुछ घंटे बाद चक्काजाम समाप्त करवाया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में जेल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी जेल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अंदरूनी हालातों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

जेल के अंदर महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

जेल के अंदर महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed