{"_id":"69f485a07a975272c10d6e96","slug":"video-workers-demonstration-in-narnaul-on-may-day-demands-raised-for-an-8-hour-workday-and-a-minimum-wage-of-rs28000-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मई दिवस पर मजदूरों का प्रदर्शन, 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मई दिवस पर मजदूरों का प्रदर्शन, 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग
केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के बैनर तले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पुराना लघु सचिवालय पार्क में सभा और प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मजदूरों ने चिलचिलाती धूप के बीच जोरदार नारेबाजी करते हुए श्रमिक अधिकारों की बहाली की मांग उठाई।
सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव छाजूराम रावत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 1 मई का दिन श्रमिक वर्ग के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिसकी शुरुआत शिकागो में 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर हुए आंदोलन से हुई थी।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने दुनिया के मजदूर एक हो, मई दिवस के शहीद अमर रहें, चार लेबर कोड रद्द करो और न्यूनतम वेतन 28,000 लागू करो जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं और 8 घंटे कार्यदिवस, यूनियन बनाने व हड़ताल के अधिकार पर असर डाल रहे हैं।
सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव ओमप्रकाश, एआईयूटीयूसी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्कीम वर्कर्स आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील कर्मियों को न तो कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही न्यूनतम वेतन। ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मचारी और अन्य कच्चे कर्मचारियों को भी सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
इस अवसर पर मास्टर सुबे सिंह, कामरेड ओमप्रकाश, छाजूराम रावत, शेर सिंह गणियार, मधु चौहान, राजबाला, प्रेम, बाला, पवन कुमार वाल्मिकी, डॉ. व्रतपाल सिंह, हंसराज गणियार, मुकेश कुमार, सुनीता, माला, लीला, संतोष, उंगन्ता, भतेरी, रेखा, शकुन्तला, इन्द्रा,
शारदा, भीमसेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।