{"_id":"69f48b52cfe8df6282007cd3","slug":"video-dpiit-secretary-amardeep-singh-bhatia-inspected-the-integrated-multi-modal-logistics-hub-in-narnaul-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने किया इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने किया इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का किया निरीक्षण
नांगल चौधरी क्षेत्र में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का निरीक्षण अमरदीप सिंह भाटिया ने किया। उनके साथ एनआईसीडीसी के प्रबंध निदेशक रजत कुमार सैनी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति और सुविधाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देकर स्थानीय कौशल को काम देना है। बैठक के बाद पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एचएसआईआईडीसी के एमडी सुशील सारवान, उपायुक्त अनुपमा अंजली, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि लगभग 886.78 एकड़ क्षेत्र में फैला यह केंद्र वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के किनारे स्थित होने के कारण व्यापारिक दृष्टि से पूरे देश के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा।
उन्होंने बताया कि यह विकास का एक ऐसा ''ईको-सिस्टम'' है जो आने वाले समय में हजारों अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन करेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की सक्रियता के चलते इस परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से परियोजना स्थल तक रेल संपर्क का कार्य अंतिम चरणों में है, जिसके मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा आंतरिक रेल यार्ड और प्लेटफार्म बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर यहां कंटेनर फ्रेट स्टेशन, ऑटो जोन (वाहन क्षेत्र) और आधुनिक भंडारण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर एचएसआईआईडीसी के एजीएम रघुवीर सिंह, मैनेजर ज्ञानवीर पूनिया, एसपीवी के सीओओ संजीत सिंह तथा सीनियर मैनेजर रवि सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।