सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Pashu Parichar Result 2026 Third Merit List Out Check RSSC Cut Off PDF Download Steps

Rajasthan Pashu Parichar: राजस्थान पशु परिचार भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना नाम और नई कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने पशु परिचार भर्ती 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। यह सूची रिक्त पदों के आधार पर संशोधित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
 

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026 Third Merit List Out Check RSSC Cut Off PDF Download Steps
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026: राजस्थान में पशु परिचार भर्ती 2026 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने 30 अप्रैल 2026 को इस भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अस्थायी रूप से अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।

Trending Videos

भर्ती प्रक्रिया की पूरी टाइमलाइन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच पूरी की गई थी। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच किया गया था। इसके बाद 24 जनवरी 2025 को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी हुई।

प्रारंभिक परिणाम और मेरिट सूची 4 अप्रैल 2025 को घोषित की गई थी। इसके बाद 7 अगस्त 2025 को पहली अंतिम सूची और कट-ऑफ जारी हुआ। फिर 3 दिसंबर 2025 को दूसरी सूची प्रकाशित की गई थी। अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जो संशोधित (रिवाइज्ड) सूची मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जारी हुई तीसरी मेरिट लिस्ट?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची उन रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जो पहले चयनित उम्मीदवारों के जॉइन न करने या दस्तावेज सत्यापन में असफल रहने के कारण खाली रह गए थे। इसी वजह से नई कट-ऑफ के साथ यह संशोधित सूची जारी की गई है।

यह मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है और इसे आधिकारिक दस्तावेज माना जाएगा। उम्मीदवारों को इसमें अपना रोल नंबर स्वयं खोजकर अपनी चयन स्थिति की पुष्टि करनी होगी।

ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Candidate Corner” सेक्शन में जाएं।
  • राजस्थान पशु परिचार भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फाइनल लिस्ट और कट-ऑफ की पीडीएफ खोलें।
  • उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यानपूर्वक मेरिट लिस्ट जांचें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed