{"_id":"69f492099386552c56090e8b","slug":"aam-ras-chees-dosa-viral-video-of-surat-aam-ras-dosa-weird-food-combination-goes-viral-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dosa Viral Video: वेंडर ने पकाया डोसे का नया अवतार, फेवरेट डिश के साथ ऐसा अन्याय देख भड़क उठे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dosa Viral Video: वेंडर ने पकाया डोसे का नया अवतार, फेवरेट डिश के साथ ऐसा अन्याय देख भड़क उठे लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Fri, 01 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Weird Food Combination: वायरल वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर बड़े आराम से तवे पर डोसा फैलाता नजर आता है। सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अगले ही पल शख्स पारंपरिक आलू मसाले की जगह डोसे पर गाढ़ा आम रस फैलाना शुरू कर देता है।
Weird Food Combination
- फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन
विस्तार
Aam Ras Chees Dosa Viral Video: अगर आपको लगता है कि इंटरनेट पर दिखने वाले अजीबोगरीब स्ट्रीट फूड एक्सपेरिमेंट अब खत्म हो चुके हैं, तो जरा ठहर जाइए। हर दिन कोई न कोई ऐसा कॉम्बिनेशन सामने आ ही जाता है, जो खाने से पहले ही दिमाग का स्वाद बिगाड़ दे। इस बार मामला गुजरात के सूरत का है, जहां एक डोसा वेंडर ने ऐसा डोसे को ऐसा ट्विस्ट दिया कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, आखिर ये क्रिएटिविटी है या फूड के साथ खिलवाड़?
Trending Videos
वायरल वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर बड़े आराम से तवे पर डोसा फैलाता नजर आता है। सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अगले ही पल शख्स पारंपरिक आलू मसाले की जगह डोसे पर गाढ़ा आम रस फैलाना शुरू कर देता है। इसके बाद तो जैसे एक्सपेरिमेंट की हद ही पार हो जाती है, ऊपर से ढेर सारा चीज कद्दूकस किया जाता है और अंत में हरा धनिया डालकर इसे ‘स्पेशल डिश’ के तौर पर सर्व कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने इसे सीधे-सीधे डोसा के साथ अन्याय बताया। एक यूजर ने लिखा, “अब बस यही देखना बाकी था, डोसे को मिठाई बना दिया।” वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस नए कॉम्बिनेशन को सूरत की फूड कल्चर का हिस्सा बता रहे हैं। उनका कहना है कि यहां मीठा और नमकीन साथ में खाने का ट्रेंड पुराना है, और ऐसे प्रयोग आम बात हैं।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
हालांकि, एक बड़ा वर्ग इसे सिर्फ वायरल होने की कोशिश मान रहा है। लोगों का कहना है कि आज के रील्स और शॉर्ट वीडियो के दौर में स्ट्रीट वेंडर्स जानबूझकर ऐसे ‘शॉकिंग’ कॉम्बिनेशन बना रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यूज मिल सकें। स्वाद से ज्यादा ध्यान इस बात पर होता है कि डिश कितनी अजीब दिखती है और कितनी तेजी से वायरल हो सकती है।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सूरत से ऐसे फूड एक्सपेरिमेंट चर्चा में आए हों। इससे पहले चॉकलेट सैंडविच और आइसक्रीम भजिया जैसे कॉम्बिनेशन भी लोगों को हैरान कर चुके हैं। लेकिन आम रस वाले इस डोसे ने तो सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सच में हाई कर दिया है।
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए हुई ऐसी झड़प, लड़की ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़
Funny Video: शादी में हुआ ऐसा ड्रामा, स्टेज पर वरमाला लेकर खड़े रह गए दूल्हा-दुल्हन
Accident Video: सड़क पर खड़ी कार पर अचानक आ गिरे दो शख्स, खतरनाक दुर्घटना का वीडियो देख सहम गए लोग
