सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bangladesh viral video Father rescues child who fell on railway tracks from under moving train

Viral video: बच्चे की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आया पिता, भयानक दृश्य देखकर थम जाएंगी सांसे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 01 May 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन की पटरी पर गिरे बच्चे को बचाने के लिए खुद भी चलती ट्रेन के नीचे आ जाता है। ऐसा खतरनाक नजारा देखकर हर कोई हैरान है। 
 

Bangladesh viral video Father rescues child who fell on railway tracks from under moving train
पिता ने ट्रेन की पटरी पर गिरे बच्चे को बचाया - फोटो : instagram/officialhumansofbombay
विज्ञापन

विस्तार

Father Saves Child Under Moving Train: भीड़, शोर और भागती जिंदगी के बीच कभी-कभी एक ऐसा पल आता है, जो इंसानियत, हिम्मत और प्यार की असली परिभाषा लिख जाता है। इन दिनों बांग्लादेश से सामने आया एक वीडियो कुछ ऐसा ही जज्बा दिखा रहा है, जिसे देखकर हर किसी की धड़कनें थम सी जाती हैं।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि यह घटना एक व्यस्त रेलवे स्टेशन की है, जहां रोज की तरह लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। उसी दौरान खेलते-खेलते एक छोटा बच्चा अचानक प्लेटफॉर्म से फिसलकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि आसपास खड़े लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। तभी दूर से तेज रफ्तार में आती ट्रेन ने हालात को और खौफनाक बना दिया। लोग चीखने-चिल्लाने लगे, लेकिन किसी के पास इतना वक्त नहीं था कि तुरंत ट्रैक पर उतरकर बच्चे को बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बना बच्चे की ढाल
जैसे ही पिता की नजर अपने बच्चे पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपनी जान भी जोखिम में डाल दी। वह तुरंत ट्रैक पर कूद गए और बच्चे को अपने शरीर के नीचे ढक लिया। कुछ ही सेकंड में ट्रेन वहां से गुजरने लगी। वीडियो में दिखता है कि कई डिब्बे उनके ऊपर से गुजर जाते हैं, और यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर शख्स सहम जाता है। हर किसी को लगता है कि अब शायद कुछ भी नहीं बचा होगा।

लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ती है, तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। पिता और बच्चा दोनों सुरक्षित बाहर निकल आते हैं। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।

देखें वीडियो-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay)




सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पिता की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “रियल हीरो” बताया, जिसने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी।

कुछ लोगों ने इस घटना को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया।  एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मामलों में माता-पिता की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि लापरवाही से होने वाले हादसों पर रोक लग सके। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे अद्भुत सूझबूझ का उदाहरण बताया, उनके मुताबिक, जहां आम इंसान डर से जड़ हो जाता है, वहीं एक पिता का यह साहस ही उसे असली हीरो बनाता है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए हुई ऐसी झड़प, लड़की ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़
Palace On Wheels: आलीशान सफर की एक टिकट की कीमत 18 लाख से भी है अधिक, जानें कहां से कहा तक चलती है ये ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed