गर्मी का मौसम सेहत के लिए कई तरह की चुनौतियां साथ लेकर आता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाता है, शरीर के लिए मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। बच्चे-बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा गर्मी स्वास्थ्य जोखिमों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बच्चों की सेहत के लिए ये मौसम कितना खतरनाक हो सकता है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?
Heatstroke: तेज गर्मी-लू से खुद को कैसे रखें सुरक्षित? जानिए एम्स की डायटीशियन की जरूरी सलाह
Garmiyo Me Kaise Healthy Rahe: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो और जो आसानी से पच जाएं। एम्स की डाइटिशियन के अनुसार, तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे फल 90% तक पानी से भरपूर होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और तापमान को नियंत्रित करते हैं।
गर्मियों में बरतें सावधानी
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि गर्मियों में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही खान-पान भी उतना ही जरूरी है। शरीर का तापमान संतुलित रखने, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने और शरीर में ऊर्जा के स्तर कम न होने देने के लिए डाइट में सही चीजों का चयन बहुत जरूरी है।
- तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना शरीर में गर्मी को और बढ़ाता है।
- हल्का भोजन और ठंडक देने वाले पेय शरीर को गर्मी और लू से बचाने में मदद करते हैं।
क्या है एम्स की डाइटीशियन की सलाह?
#WATCH | Delhi | On preventing heatstroke, Dr Prameet Kaur, Chief Dietitian, AIIMS Delhi, says, "Consume easy-to-digest food... Don't eat spicy food. Consume yoghurt and buttermilk. They have a cooling effect and also contain probiotics... Mint chutney, Bel sharbat, all these… pic.twitter.com/D122yRZcVN
गर्मी के कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों और हीटस्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए एम्स की चीफ डाइटीशियन, डॉ. प्रमीत कौर ने कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं जो आपको गंभीर जोखिमों से बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं।
- डॉ कहती हैं, गर्मियों में आसानी से पचने वाला खाना खाएं, मसालेदार चीजों से परहेज करें।
- दही और छाछ का सेवन करें। इनकी तासीर ठंडी होती है और इनमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। ये पाचन को ठीक रखते हैं।
- पुदीने की चटनी, बेल का शरबत, इन सभी का असर भी ठंडा होता है।
- इन दिनों तैलीय, मसालेदार, बहुत ज्यादा मीठा और नमकीन चीजें न खाएं। इनसे शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होती है।
- डिहाइड्रेशन से बचे रहने के लिए आप घर पर ही ओारएस बना सकते हैं। इसके लिए 1 लीटर पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालें लें। ये पेय इलेक्ट्रोलाइट्स को पूरा करने में मददगार है।
शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजें ज्यादा खाएं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों में ऐसी चीजें ज्यादा खाएं जो शरीर की ठंडक देती हों।
- ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो और जो आसानी से पच जाएं।
- तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे फल 90% तक पानी से भरपूर होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और तापमान को नियंत्रित करते हैं।
- नारियल पानी भी एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि इसमें पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पसीने से खोए हुए मिनरल्स की पूर्ति करते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
