फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Special: 15 अगस्त पर लें सेहत का संकल्प, इन 10 आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा

Fri, 14 Aug 2026 02:08 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 14 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

15 August Special: देश भरे ही वर्षों पहले आजाद हो चुका हो, लेकिन अगर आप अपने शरीर को बीमारियों से आजाद रखना चाहते हैं तो यहां बताई 10 आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। 

विज्ञापन
15 August Special 10 healthy habits for healthy body in hindi
इन 10 आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा - फोटो : AI
15 August Special: 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है। लेकिन क्या हम अपने शरीर और सेहत को भी उन आदतों से आजाद रख पा रहे हैं, जो धीरे-धीरे बीमारियों का कारण बन सकती हैं? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव, नींद पूरी न होना और तंबाकू जैसी आदतें सेहत पर असर डाल सकती हैं। 


कई बार इन आदतों का नुकसान तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन लंबे समय में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और दूसरी गैर-संचारी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। WHO के मुताबिक अनहेल्दी डाइट, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू और शराब का हानिकारक सेवन गैर-संचारी बीमारियों के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं।

इस स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ देश की आजादी का जश्न न मनाएं, बल्कि अपनी सेहत को भी खराब आदतों से आजाद रखने का संकल्प लें। जानिए वे 10 हेल्थ आदतें, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है।
 
15 August Special 10 healthy habits for healthy body in hindi
इन 10 आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा - फोटो : AI
1. रोज कुछ समय एक्सरसाइज के लिए निकालें

शारीरिक रूप से एक्टिव रहना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। WHO के अनुसार 18-64 साल के वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की एफिजिकल एक्टीविटी करनी चाहिए। आप तेज चलना, साइकिल चलाना, तैरना या अपनी पसंद की दूसरी गतिविधि को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

 2. खाने में सब्जियां और फल बढ़ाएं

हेल्दी डाइट शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करती है। WHO के मुताबिक फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों जैसे विविध खाद्य पदार्थ संतुलित डाइट का हिस्सा होने चाहिए। बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट वाली चीजों को सीमित करना बेहतर है।

 
15 August Special 10 healthy habits for healthy body in hindi
इन 10 आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा - फोटो : AI
 3. तंबाकू और सिगरेट से बनाएं दूरी

अगर आप स्मोकिंग या किसी दूसरे तंबाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे छोड़ना सेहत के लिए महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। तंबाकू शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचा सकता है और कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। 15 अगस्त पर इस आदत से आजादी लेने का संकल्प लिया जा सकता है।

 4. शराब से दूरी रखें

शराब का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है। WHO के अनुसार शराब का सेवन 200 से ज्यादा स्वास्थ्य स्थितियों का कारण बनता है। इसलिए सेहत के लिहाज से शराब से बचना बेहतर विकल्प है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
15 August Special 10 healthy habits for healthy body in hindi
इन 10 आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा - फोटो : AI
 5. नींद को नजरअंदाज न करें

देर रात तक मोबाइल चलाना और लगातार नींद पूरी न करना शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदत नहीं है। रोज सोने और जागने का एक नियमित समय रखने की कोशिश करें। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना और शांत माहौल बनाना नींद की दिनचर्या को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

 6. ज्यादा तनाव लेने से बचें

लगातार तनाव का असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ सकता है। काम के बीच छोटे ब्रेक लें, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालें। अगर तनाव लंबे समय तक बना रहता है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।

 
विज्ञापन
15 August Special 10 healthy habits for healthy body in hindi
इन 10 आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा - फोटो : AI
 7. वजन और कमर पर नजर रखें

अधिक वजन और मोटापा कई गैर-संचारी बीमारियों के जोखिम से जुड़े हैं। इसलिए सिर्फ वजन कम करने पर ध्यान देने के बजाय संतुलित खान-पान और नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

 8. नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

कई स्वास्थ्य समस्याएं शुरुआती दौर में स्पष्ट लक्षण नहीं देतीं। उम्र, पारिवारिक इतिहास और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच कराना उपयोगी हो सकता है। किसी भी टेस्ट की जरूरत व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed