फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Explainer: मिरगी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक क्लिक में जानें इससे जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब

Fri, 14 Aug 2026 12:54 PM IST
Shruti Gaur Shruti Gaur
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

Causes and Treatment of Fits: मिरगी मस्तिष्क से जुड़ी न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें दौरे पड़ सकते हैं। सही इलाज, नियमित दवा, पर्याप्त नींद और सावधानियों के साथ मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। यहां आज के लेख में हम आपको इससे जुड़ी हर जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
detail causes and treatment of fits disease in hindi mirgi ke marij ko kya-kya nahin khana chahie
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ? - फोटो : AI
Causes and Treatment of Fits Explainer: हम आधुनिक समाज में रह रहे हैं, बावजूद इसके आज भी मिरगी को लेकर समाज में आज भी तरह-तरह की गलत धारणाएं और अंधविश्वास मौजूद हैं। जबकि इसका संबंध किसी अलौकिक शक्ति से नहीं, बल्कि मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से है। 


हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि मिरगी होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति सामान्य जिंदगी नहीं जी सकता। सही इलाज, नियमित दवा और जरूरी सावधानियों के साथ कई लोग दौरे को नियंत्रित कर सामान्य जीवन जी सकते हैं। 

आज के इस लेख में हम आपको डिटेल में ये बताएंगे कि आखिर मिरगी के दौरे क्यों आते हैं, इसके कितने प्रकार हैं और मिरगी के मरीज को रोजमर्रा की जिंदगी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं।
 
detail causes and treatment of fits disease in hindi mirgi ke marij ko kya-kya nahin khana chahie
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ? - फोटो : AI
मिरगी क्या है?

मिरगी यानी Epilepsy-Fits मस्तिष्क से जुड़ी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इसमें मस्तिष्क की कुछ कोशिकाओं में असामान्य विद्युत गतिविधि होने से दौरे पड़ सकते हैं। दौरे के दौरान व्यक्ति की चेतना, हरकत, संवेदना या व्यवहार में अस्थायी बदलाव आ सकता है।

ध्यान देने वाली बात है कि एक बार दौरा पड़ना अपने आप में मिरगी का मतलब नहीं है। मिरगी का पता मेडिकल हिस्ट्री और जरूरत के अनुसार की जाने वाली जांच के आधार पर लगाया जाता है।

 
detail causes and treatment of fits disease in hindi mirgi ke marij ko kya-kya nahin khana chahie
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ? - फोटो : AI
मिरगी के दौरे क्यों आते हैं?

मिरगी के कई संभावित कारण हो सकते हैं। इनमें जन्म से पहले या जन्म के दौरान मस्तिष्क को नुकसान, जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी, सिर में गंभीर चोट, स्ट्रोक, मस्तिष्क में संक्रमण, कुछ आनुवंशिक स्थितियां और मस्तिष्क में ट्यूमर शामिल हैं। कई मामलों में मिरगी का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
detail causes and treatment of fits disease in hindi mirgi ke marij ko kya-kya nahin khana chahie
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ? - फोटो : AI
मिरगी के दौरे कितने प्रकार के होते हैं?

मिरगी के दौरे हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं होते। कुछ लोगों में पूरे शरीर में झटके और मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में कुछ समय के लिए चेतना या आसपास की जानकारी प्रभावित हो सकती है। कुछ दौरे मस्तिष्क के एक हिस्से से शुरू होते हैं, जिन्हें फोकल सीजर कहा जाता है। वहीं कुछ दौरे मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
detail causes and treatment of fits disease in hindi mirgi ke marij ko kya-kya nahin khana chahie
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ? - फोटो : AI
 दौरा पड़ने पर क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति को दौरा पड़ रहा हो तो सबसे पहले उसकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
  • व्यक्ति को सुरक्षित जगह पर लिटाएं
  • आसपास मौजूद नुकीली या खतरनाक चीजें हटा दें
  • संभव हो तो व्यक्ति को करवट पर रखें
  • गले के आसपास के तंग कपड़े ढीले करें
  •  दौरा शुरू होने का समय नोट करें
  • व्यक्ति को जबरदस्ती पकड़कर रोकने की कोशिश न करें
  • मुंह में चम्मच, उंगली, पानी या कोई दूसरी चीज न डालें
  • दौरा खत्म होने तक उसके साथ रहें

अगर दौरा 5 मिनट से ज्यादा चले, बार-बार दौरे पड़ें, व्यक्ति को गंभीर चोट लगी हो या पहली बार दौरा पड़ा हो, तो तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed