Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Firefighters' strike in Yamunanagar extended until May 5; Sarv Karmchari Sangh to begin hunger strike from May 2.
{"_id":"69f491b6e2fa63cad90eddc2","slug":"video-firefighters-strike-in-yamunanagar-extended-until-may-5-sarv-karmchari-sangh-to-begin-hunger-strike-from-may-2-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में फायर कर्मचारियों की हड़ताल 5 मई तक बढ़ी, 2 मई से सर्व कर्मचारी संघ करेगा भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में फायर कर्मचारियों की हड़ताल 5 मई तक बढ़ी, 2 मई से सर्व कर्मचारी संघ करेगा भूख हड़ताल
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से 8 अप्रैल से जारी राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रही। यूनियन ने हड़ताल को 5 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं, आंदोलन को समर्थन देते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 2 मई से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है, जिससे आंदोलन और तेज होने के आसार हैं।
जगाधरी में चल रहे धरने के दौरान 27 अप्रैल से जारी भूख हड़ताल के पांचवें दिन विनोद कुमार, प्रिंस कुमार, गोल्डी, राजकुमार और सुशील ऋषि को फूल मालाएं पहनाकर अनशन पर बैठाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता प्रधान विजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन रिंकू कुमार ने किया।
यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में अब नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी 1 मई से हड़ताल शुरू कर दी है। इससे आंदोलन का दायरा और व्यापक हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि फायर और सफाई कर्मचारियों के एक साथ हड़ताल पर रहने से आने वाले दिनों में आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा फायर स्टेशनों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की जगह अकुशल रोडवेज चालकों और होमगार्ड्स की तैनाती की जा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। साथ ही महंगी फायर गाड़ियों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में आग बुझाने के दौरान होमगार्ड्स घायल हुए हैं और हादसे भी सामने आए हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है।
यूनियन ने 16 फरवरी को फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय शहीद हुए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई। इसके अलावा पे-रोल व कौशल निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों के समाधान की भी मांग की गई।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियों ने भी संबोधित कर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।