फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BRO Recruitment 2021: बीआरओ में 459 पदों पर शुरू हुई सरकारी भर्ती

Fri, 19 Feb 2021 07:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
BRO BORDER ROADS WING Recruitment 2021 apply for BRO 459 post
BRO 2021: सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन यानी सीमा सड़क संगठन की बॉर्डर रोड्स विंग में बंपर भर्ती शुरू हुई है। बीआरओ रिक्रूटमेंट 2021 के तहत रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्नीकल की भर्ती को मंजूरी दी है। संगठन में रिक्त 459 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में आधिकारिक भर्ती अधिसूचना 18 फरवरी, 2021 को जारी हो चुकी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इस भर्ती संबंधी पूरी जानकारी विस्तार से इस खबर में आगे दी गई है। 

BRO BORDER ROADS WING Recruitment 2021 apply for BRO 459 post
BRO 2021: BRO - फोटो : ANI

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख  : 18 फरवरी, 2021
  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 18 फरवरी, 2021
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 03 अप्रैल, 2021 

BRO BORDER ROADS WING Recruitment 2021 apply for BRO 459 post
BRO 2021: bro camp koksar - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण   

  • ड्राफ्ट्समैन : 43
  • सुपरवाइजर स्टोर : 11
  • रेडियो मैकेनिक : 04
  • लैब असिस्टेंट : 01
  • मल्टी-स्किल्ड वर्कर (मेसन या राजमिस्त्री) : 100
  • मल्टी-स्किल्ड वर्कर (स्टेटिक इंजन ड्राइवर) : 150
  • स्टोर कीपर तकनीकी : 150

कुल : 459

विज्ञापन
विज्ञापन
BRO BORDER ROADS WING Recruitment 2021 apply for BRO 459 post
BRO 2021: BRO - फोटो : ANI

वेतन विवरण 

  • ड्राफ्ट्समैन वेतन स्तर-5 : 29,200-92,300 रुपए
  • पर्यवेक्षक स्टोर वेतन स्तर-4 : 25,500-81,100 रुपए
  • रेडियो मैकेनिक वेतन स्तर-4 : 25,500-81,100 रुपए
  • लैब असिस्टेंट वेतन स्तर-3 : 21,700-69,100 रुपए
  • मल्टी-स्किल्ड वर्कर वेतन स्तर-1 : 18,000-56,900 रुपए
  • स्टोर कीपर तकनीकी वेतन स्तर-2 :  19,900-63,200 रुपए

विज्ञापन
BRO BORDER ROADS WING Recruitment 2021 apply for BRO 459 post
BRO 2021: पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग पर मलबा साफ करती बीआरओ की जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ भर्ती 2021 अधिसूचना
सीमा सड़क संगठन में विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बीआरओ भर्ती 2021 के लिए कुल 459 पदों के लिए योग्यता संबंधी जानकारी बीआरओ भर्ती 2021 अधिसूचना में दी गई है। बीआरओ भर्ती 2021 अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed