BSSC Office Attendant Result: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेन का रिजल्ट जारी, देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची
BSSC Office Attendant Result OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के मेन परीक्षा के लिए परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी कर सकते हैं।
विस्तार
BSSC: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने साइंस, टेक्नोलॉजी और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अब मेन परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर देखे जा सकते हैं। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
बीएसएससी ने प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। मुख्य परीक्षा ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए संभावित रूप से जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
देखें कट-ऑफ अंक
| आरक्षण कोटि | कट-ऑफ अंक | कट-ऑफ रैंक |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 80.75 | 334 |
| अनारक्षित (महिला) | 75.05 | 2552 |
| अनुसूचित जाति | 73.15 | 3865 |
| अनुसूचित जाति (महिला) | 65.55 | 1219 |
| अनुसूचित जनजाति | 77.90 | 17773 |
| अनुसूचित जनजाति (महिला) | 62.70–78.85 | 627 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 71.25 | 6044 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) | 73.15 | 4324 |
| पिछड़े वर्ग (महिला) | 77.90 | 890 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 72.20 | 5559 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) | 65.55 | 14654 |
| दृष्टि बाधित दिव्यांग | 60.80 | 21153 |
| मूक बधिर दिव्यांग | 73.15 | 4709 |
| चलंत दिव्यांग | 46.55 | 49044 |
| मनोविकार/बहु दिव्यांग | 71.25 | 6641 |
| स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित | - | - |
प्रोविजनल लिस्ट जारी
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है, जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें मेन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करना होगा, जिसमें सभी आवश्यक सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है। मेन परीक्षा के आवेदन संबंधी अधिसूचना जल्द ही आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
बीएसएससी द्वारा जारी पीडीएफ रिजल्ट केवल एक प्रोविजनल लिस्ट है और इसमें किसी भी क्लर्कियल या टाइपोग्राफिकल गलती के कारण परिवर्तन संभव है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी।