सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCRUM Recruitment 2026: Apply for 179 Group A, B and C Posts Including LDC, UDC and MTS

CCRUM Recruitment 2026: ग्रुप ए, बी और सी के 179 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 13 Jun 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

CCRUM Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 179 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

CCRUM Recruitment 2026: Apply for 179 Group A, B and C Posts Including LDC, UDC and MTS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CCRUM Vacancy 2026: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM) ने ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 179 पदों की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, UDC, LDC और MTS सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन तिथियों में कोई बदलाव किया जाता है, तो उसकी जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
पद समूह कुल पद
अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) A 16
अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी/फिजियोलॉजी) A 03
स्टाफ नर्स B 07
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (MLT) B 12
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) C 31
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) C 26
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III C 07
फार्मासिस्ट C 06
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) C 43
ग्रुप B और C के अन्य पद B/C 28
कुल A+B+C 179

कैसे होगा चयन?

CCRUM भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन CBT परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ग्रुप A के पदों (रिसर्च ऑफिसर) के लिए पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इसमें CBT परीक्षा 70 अंक और इंटरव्यू 30 अंक का होगा।


वहीं, ग्रुप B और ग्रुप C के पदों के लिए चयन 100 अंकों की ऑनलाइन CBT परीक्षा के आधार पर होगा। जिन पदों पर स्किल टेस्ट आवश्यक है, वहां उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट भी देना होगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी, लेकिन MTS पद के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।

CCRUM Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले CCRUM की आधिकारिक वेबसाइट CCRUM पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में जाकर CCRUM Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
  • अपनी पसंद के पद का चयन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed