{"_id":"6a2fae00aad0caf37c00cbd2","slug":"video-accident-during-ganga-dip-on-somvati-amavasya-two-cousins-drowned-one-died-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, दो मौसेरे भाई डूबे; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, दो मौसेरे भाई डूबे; एक की मौत
Vimal Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:17 PM IST
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने आए दो मौसेरे भाई गंगा में डूब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित गांव नगला तुलसी निवासी अजित कुमार (18) रविवार रात अपनी मां ओमा देवी, बहन डौली, मौसेरे भाई मनीष (17), मौसी भूरी देवी तथा गांव के करीब 90 लोगों के साथ ट्रक से गंगा स्नान के लिए नरौरा पहुंचे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अजित और मनीष स्नान करने के लिए गंगा में उतरे। बताया जाता है कि नहाते-नहाते दोनों युवक पुल के नीचे बने टापू की ओर पहुंच गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।