{"_id":"6a32a57dd19088252f0c45fe","slug":"moradabad-massive-fire-at-the-24th-battalion-pac-canteen-two-cylinders-exploded-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकों से दहली 24वीं वाहिनी पीएसी: कैंटीन में लगी आग, दो गैस सिलेंडर फटे, घंटों तक मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाकों से दहली 24वीं वाहिनी पीएसी: कैंटीन में लगी आग, दो गैस सिलेंडर फटे, घंटों तक मची अफरा तफरी
डिजिटल टीम, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:18 PM IST
सार
मुरादाबाद के पीएसी 24वीं वाहिनी परिसर की कैंटीन में आग लगने से दो गैस सिलेंडर फट गए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में खाना बनाते समय आग लगना हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पीएसी कैंटीन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पीएसी 24वीं वाहिनी परिसर में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वाहिनी की कैंटीन में लगी। इसकी चपेट में आकर वहां रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग के दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) आरके पांडे ने बताया कि दोपहर 2:18 बजे कैंटीन में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मौके पर पहुंचने पर कैंटीन जल रही थी। इस बीच दो गैस सिलिंडर फट चुके थे। वहीं दो अन्य सिलिंडरभी आग की जद में थे, जिन्हें फायर कर्मियों ने सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाना बनाते समय लगी आग गैस सिलिंडरतक पहुंच गई, जिससे सिलिंडरों में विस्फोट हो गया।
आग से कैंटीन में रखा खाद्य सामग्री, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग के अनुसार समय रहते कार्रवाई होने से आग आसपास के भवनों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।