{"_id":"6a31aec9b756475de80ba794","slug":"five-arrested-for-stone-pelting-and-firing-country-made-pistols-recovered-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130175-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पथराव और फायरिंग करने में पांच गिरफ्तार, तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पथराव और फायरिंग करने में पांच गिरफ्तार, तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के सिमरई गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग पी गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों ओर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पांचों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सिमरई गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और अवैध हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही बैरपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग इधर-उधर हो गए। चौकी प्रभारी की तहरीर पर 10 नामजद व 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों से आरोपी कल्याण, श्यौराज, औफीसर, अनिल, ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अनिल और ऋषिपाल के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर व कारतूस बरामद कर लिए। पांचों आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।