सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused arrested for the murder of a young man.

Sambhal News: युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for the murder of a young man.
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र में बदायूं चुंगी के पास आईटीआई कालेज के सामने सोमवार की शाम दिनदहाड़े युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




पता हो कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे काेतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड पर आईटीआई के सामने बदायूं चुंगी निवासी युवक राजेश की दिन दहाड़े लोहे के पाइप से सिर में प्रहार कर हत्या गर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामने ही स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज देखे और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार की देर रात इस मामले में मृतक राजेश की पत्नी फूलवती निवासी बदायूं चुंगी ने मोहल्ले के ही तोताराम प्रजापति के खिलाफ पति की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी तोताराम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी तोताराम ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला राजेश एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने राजेश को फोन कर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने बताया कि चंदौसी में बदायूं रोड पर दिनदहाड़े युवक की हत्या करने के आरोपी तोताराम को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed