{"_id":"6a31aeb12647c481920904fc","slug":"industrial-corridor-proposal-to-acquire-land-for-the-second-phase-approved-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136599-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक गलियारा : दूसरे चरण की भूमि खरीदने का प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक गलियारा : दूसरे चरण की भूमि खरीदने का प्रस्ताव मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में खिरनी जंक्शन के निकट औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए दूसरे चरण में चिह्नित भूमि की खरीद के लिए यूपीडा ने मंजूरी दे दी है। अब करीब 600 हेक्टेयर भूमि में औद्योगिक गलियारा को विकसित किया जा सकेगा। यह भूमि गांव भमौरी पट्टी, सौंधन, खरसपा के जंगल में खरीदी जाएगी। अनुमान के मुताबिक, दूसरे चरण में चिह्नित कुल 350 हेक्टेयर भूमि के और खरीदे जाने से क्षेत्र के करीब पांच हजार किसानों के खाते में 500 करोड़ रुपये आएंगे।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 15 जून को बैठक हुई। इस बैठक में ही भूमि खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में खिरनी मुहीउद्दीनपुर, बसला, अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर गांव में 222 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जहां यूपीडा द्वारा बाउंड्री निर्माण और समतलीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस गलियारे में आधुनिक सड़कें, फायर स्टेशन, भूमिगत जलाशय, पानी की आपूर्ति, और विद्युत सब-स्टेशन जैसी अत्याधुनिक अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में डिमांड के चलते 300 हेक्टेयर से अधिक भूमि का और प्रस्ताव बनाकर तैयार किया गया, जिसे खरीदा जाना है। यूपीडा ने इसे खरीदने की मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। जल्द ही जमीन के खरीदने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बताया कि करीब 500 करोड़ से भूमि खरीदी जाएगी। क्योंकि किसानों की जो जमीन चिह्नित की गई है, वह 300 हेक्टेयर से अधिक है। मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से जो जमीन चिह्नित की गई है, उसकी खरीद के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना पर यह भूमि की खरीद की जानी है।
औद्योगिक गलियारा बनने से रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही साथ ही विकास भी होगा। संभल से करीब सात किलोमीटर दूरी पर यह औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। इससे संभल शहर का विकास तेजी से होगा। जिलेभर के युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा।