सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman hangs herself; dies after two days of treatment.

Sambhal News: महिला फंदे पर झूली, दो दिन उपचार के बाद मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 17 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself; dies after two days of treatment.
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय विवाहिता ने पति से फोन पर विवाद होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। दो दिन तक चले उपचार के बाद मंगलवार सुबह संभल के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवती की शादी करीब पांच माह पूर्व धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि युवक बाहर रहकर मजदूरी करता है। करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर चला गया था। रविवार शाम पति-पत्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति द्वारा कुछ कहे जाने से आहत होकर विवाहिता कमरे में चली गई और चुनरी के सहारे कुंडे से फंदा लगाकर झूल गई। चीख सुनकर परिवार वालों ने उसे नीचे उतारकर तत्काल संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को उसे मुरादाबाद ले गए, लेकिन वहां किसी निजी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद देर रात परिजन उसे वापस संभल लेकर आए और उसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पहले इलाज कराया था। जहां मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। परिजनों के अनुसार मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed