सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC VPO Result Delay Sparks Concern Among Candidates, Demand Grows for Early Declaration

तीन साल बाद भी अधूरी भर्ती प्रक्रिया: पिछले वर्ष हुई थी UPSSSC VPO 2023 मुख्य परीक्षा, अभी तक नहीं आया परिणाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC VPO 2023 Result: यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। मुख्य परीक्षा को हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। उम्मीदवारों ने जल्द परिणाम घोषित करने और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने की मांग उठाई है।
 

UPSSSC VPO Result Delay Sparks Concern Among Candidates, Demand Grows for Early Declaration
UPSSSC VPO 2023 Final Result Awaited - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC VPO 2023 Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) भर्ती का अंतिम परिणाम अभी तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन परिणाम को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पीईटी 2022 की पहली भर्ती थी ये

यह भर्ती पीईटी 2022 के आधार पर निकाली गई पहली प्रमुख भर्ती मानी जाती है। वर्ष 2023 में 1,468 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025 में किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की योजना बनाने में हो रही परेशानी

अभ्यर्थियों के अनुसार लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने से उनकी भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई उम्मीदवार यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें या वर्तमान भर्ती के परिणाम की प्रतीक्षा जारी रखें। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती अनिश्चितता मानसिक दबाव और तनाव का कारण बन रही है।

विज्ञापन

वर्षों लंबी खिंचती चयन प्रक्रिया

अगर इस भर्ती के सफरनामे पर नजर डालें, तो अभ्यर्थियों का इंतजार बेहद लंबा है:  

  • अक्तूबर 2022: पीईटी 2022 परीक्षा हुई, जिसमें करीब 37 लाख छात्रों ने भाग लिया।
  • मई 2023: PET 2022 के आधार पर पहली आधिकारिक अधिसूचना के रूप में ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के 1,468 पदों के लिए आवेदन मांगे गए।
  • अप्रैल 2025: विज्ञापन आने के करीब दो साल बाद मुख्य परीक्षा आयोजित हुई।
  • जून 2026 (वर्तमान स्थिति): मुख्य परीक्षा हुए भी एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अंतिम परिणाम को लेकर आयोग की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं है।  

सोशल मीडिया पर भी उठ रही मांग

अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की मांग उठा रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @myogiadityanath इस शुभ दिन हम लोगों को भी एक रिटर्न गिफ्ट दिला दीजिए, UPSSSC VPO 2023 का अंतिम परिणाम जारी करा दीजिए।'



एक अन्य यूजर गौरव आर्यन ने लिखा, 'सब काम हो रहे हैं, लेकिन हजारों बार ट्वीट के माध्यम से अपनी बात रखने के बावजूद भी कोई सुनने वाला नहीं है। #UPSSSC #VPO 2023 का परिणाम अभी तक नहीं दिया गया, भर्ती आये 4 साल हो गए है। और कितना इंतजार?'

शिवा सिंह नाम के अन्य यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में UPSSSC ने वर्ष 2023 में 1498 पदों पर VDO की भर्ती आई थी, जिसका एग्जाम हो गया और रिजल्ट अभी तक आयोग ने घोषित नहीं किया है, छात्र रिजल्ट की मांग कर रहे है। आयोग से निवदेन है, परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाए।'

समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया की उठी मांग

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उनका कहना है कि जब प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) नियमित रूप से आयोजित की जा रही है, तो उससे संबंधित भर्तियों और उनके परिणाम भी समयबद्ध तरीके से घोषित किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed