सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET-UG 2026 Re-exam: Admit cards released for the June 21 exam; check how to download and the new rules

NEET-UG 2026 री-एग्जाम: 21 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका और नए नियम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 14 Jun 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET-UG 2026 Re-exam: NEET-UG 2026 की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय और रफ वर्क के लिए चार पेज दिए जाएंगे। साथ ही, फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी सुधारने का अवसर भी मिला है।

NEET-UG 2026 Re-exam: Admit cards released for the June 21 exam; check how to download and the new rules
NEET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी  2026 की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को री-एग्जाम में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां सबसे ऊपर दिए गए 'एडमिट कार्ड फॉर  नीट (यूजी)’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘एडमिट कार्ड फॉर  नीट (यूजी) – 2026 पुनर्परीक्षा’ विकल्प चुनना होगा। फिर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Re-NEET UG 2026 Exam: री-नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फर्जी, PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक खाता जांचने की अपील
एनटीए ने उम्मीदवारों से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी की जांच करने की अपील भी की है। एजेंसी ने बताया कि कई छात्रों ने पहले बैंक खाते की गलत या अधूरी जानकारी दी थी, जिसके कारण फीस रिफंड में दिक्कत आ सकती है। ऐसे छात्रों के लिए बैंक अकाउंट की पुष्टि और सुधार करने की विशेष विंडो खोली गई है, ताकि रिफंड सही खाते में भेजा जा सके।

पेपर लीक के बाद छात्रों के लिए जोड़ी गई कई सुविधाएं
गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित मूल नीट-यूजी 2026 परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। जांच में सामने आया था कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले कुछ उम्मीदवारों तक पहुंच गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। री-एग्जाम को लेकर एनटीए ने कुछ नए और छात्र-हितैषी नियम भी लागू किए हैं। परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही पाली में होगी। परीक्षा अवधि में 15 मिनट अतिरिक्त जोड़े गए हैं, ताकि उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और अन्य औपचारिकताएं आराम से पूरी की जा सकें।

यह भी पढ़ें- Hyderabad: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में CJP का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी शामिल हुए

रफ वर्क के लिए पन्नों की संख्या भी बढ़ाई गई
इसके अलावा प्रश्नपत्र पुस्तिका में रफ वर्क के लिए पन्नों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब छात्रों को कुल चार अतिरिक्त पेज मिलेंगे। इनमें दो पेज शुरुआत में और दो पेज अंत में दिए जाएंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है। एनटीए का कहना है कि नए उपायों से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और छात्र-अनुकूल बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed