सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NIOS Class 10 Result 2026 Declared: 66.92% Students Pass, Over 1.15 Lakh Candidates Registered

NIOS 10th Result: एनआईओएस 10वीं के नतीजे घोषित, कुल 66.92% बच्चे पास, 1.15 लाख से अधिक विद्यार्थी थे पंजीकृत

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 14 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

NIOS 10th Result OUT: एनआईओएस ने अप्रैल 2026 सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 1.15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 66.92% छात्र-छात्राएं सफल रहे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

NIOS Class 10 Result 2026 Declared: 66.92% Students Pass, Over 1.15 Lakh Candidates Registered
NIOS 10th Result OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

NIOS 10th Result OUT: राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 66.92% दर्ज किया गया है। ऑनलाइन उपलब्ध डिजिटल स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, नामांकन नंबर, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक और परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की स्थिति जैसी अहम जानकारी दी गई है।



परीक्षा के लिए भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर  कुल 1,15,414 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।  इनमें से 1,02,558 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना नामांकन (Enrollment) नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

लिंग पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कोर्स सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत उम्मीदवार सर्टिफाइड (%)
महिला 46,269 41,753 44,945 64.93%
पुरुष 69,064 60,741 66,597 66.16%
ट्रांसजेंडर 81 64 79 55.56%
कुल 1,15,414 1,02,558 1,11,621 66.92%

बोर्ड के अनुसार, जो छात्र अपने NIOS कक्षा 10 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 जून तक पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड ध्यान से जांच लें। यदि नाम, व्यक्तिगत जानकारी या अंकों में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत NIOS अधिकारियों या अपने अध्ययन केंद्र से संपर्क करें।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "April/May NIOS Secondary (Class 10) Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Enrollment Number (नामांकन संख्या) दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • अपने अंक जांचें और भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed