सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MPSOS Ruk Jana Nahi 2026 Registration Begins, Apply by June 20 for Class 10 and 12 Exams

MPSOS RJN 2026: रूक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

MPSOS Ruk Jana Nahi 2026: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (MPSOS) ने रुक जाना नहीं (RJN) परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं और 12वीं में असफल या अनुपस्थित छात्र 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी।
 

MPSOS Ruk Jana Nahi 2026 Registration Begins, Apply by June 20 for Class 10 and 12 Exams
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

MPSOS Ruk Jana Nahi 2026: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (MPSOS), भोपाल ने रुक जाना नहीं (RJN) परीक्षा योजना 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। इच्छुक छात्र 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



आवेदन प्रक्रिया एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइटों mpsos.mponline.gov.in और mpsos.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा जून 2026 के अंतिम सप्ताह में एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

रुक जाना नहीं योजना के तहत निम्न छात्र आवेदन करने के पात्र हैं:

  • MPBSE द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2026 की परीक्षा में असफल छात्र।
  • वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्र।
  • अप्रैल-मई 2026 में आयोजित सेकेंड चांस परीक्षा में असफल छात्र।
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े पात्र विद्यार्थी।

 

केवल फेल विषयों की देनी होगी परीक्षा

इस योजना के तहत छात्रों को केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी जिनमें वे उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं। जिन विषयों में छात्र पहले से पास हैं, उनके अंक यथावत मान्य रहेंगे। परीक्षा MP बोर्ड के वर्तमान पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

दिसंबर 2026 में भी मिलेगा अवसर

यदि कोई छात्र जून 2026 सत्र में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे दिसंबर 2026 परीक्षा चक्र में दोबारा आवेदन कर अपना परिणाम सुधारने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • MPSOS या MP Online पोर्टल पर जाएं।
  • RJN परीक्षा 2026 आवेदन पत्र भरें।
  • पुनः परीक्षा देने वाले विषयों का चयन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें।
  • आवेदन जमा कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed