सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   AUNO 2026: Science as the Foundation of Every Successful Career: From Innovation to Space Exploration

AUNO 2026: हर शानदार कॅरिअर की नींव है विज्ञान; डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने की शुरुआत हमेशा साइंस से

अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 14 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
सार

विज्ञान आज केवल एक विषय नहीं बल्कि भविष्य के हर बड़े कॅरिअर की नींव बन चुका है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, AI और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक सोच और नवाचार बेहद जरूरी है।

AUNO 2026: Science as the Foundation of Every Successful Career: From Innovation to Space Exploration
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि भविष्य के लगभग हर बड़े अवसर की आधारशिला बन चुका है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, रिसर्च, डिफेंस, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान क्षमता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।



विज्ञान विद्यार्थियों में नई खोजों और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है। विज्ञान और अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सीखने, प्रेरणा प्राप्त करने और वैश्विक स्तर पर स्पेस एजुकेशन से जुड़ने का एक विशेष अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान है भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण कौशल

  • फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलाजी की समझ अनेक कॅरिअर विकल्पों के द्वार खोलती है
  • एआई,  रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, और बॉयोटेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों की नींव विज्ञान पर आधारित है
  • विज्ञान विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है, जो उन्हें नई खोजों और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है
  • विज्ञापन

साइंस ओलपियाड क्यों है महत्वपूर्ण

  • राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी और क्षमता को परखने का अवसर
  • सही समय पर अपनी क्षमता और कमजोरियों की पहचान कर उनमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का अवसर
  • भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक परीक्षा कौशल विकसित करने में सहायक
  • इस साल नेशनल ओलंपियाड्स के टॉप-3 चैंपियन अवार्ड विनर्स को मिलेगा यूरो स्पेस सेंटर जाने का अवसर
  • अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 के अंतर्गत चैंपियन अवार्ड विनर्स को अपने एक अभिभावक के साथ यूरो स्पेस सेंटर की शैक्षणिक यात्रा करने का अवसर देगा

पंजीकरण प्रारंभ
कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 में भाग लेकर अपनी तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परख सकते हैं। चैंपियन अवार्ड, पात्रता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए www.amarujalaolympiad.com पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed