सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Admit Card 2026: Constable Band Skill Test Hall Ticket Now Available at iforms.mponline.gov.in

MP Police Admit Card: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) स्किल टेस्ट प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 14 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Police Admit Card 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के स्किल टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Admit Card 2026: Constable Band Skill Test Hall Ticket Now Available at iforms.mponline.gov.in
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

MP Police Admit Card: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जाना होगा। वहां अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। 



इस भर्ती के तहत कुल 679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग (General) के लिए 184 पद, ओबीसी के लिए 183 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 68 पद, एससी के लिए 108 पद और एसटी वर्ग के लिए 136 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक मापदंड की शर्तें

इस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेमी और सीना 81-86 सेमी होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी के लिए ऊंचाई 165 सेमी और सीना 79-84 सेमी तय है। गोरखा/अन्य वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 158 सेमी रखी गई है। साथ ही उम्मीदवार की दृष्टि एक आंख में 6/9 और दूसरी में 6/12 होनी चाहिए।

विज्ञापन

कैसे होगी चयन प्रक्रिया 

स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों की योग्यता को परखा जाएगा और यह क्वालिफाइंग नेचर का होगा। इसमें बैंड प्लेइंग टेस्ट के लिए 75 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसमें उम्मीदवारों की संगीत/बैंड से जुड़ी क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा इंटरव्यू भी होगा, जिसके लिए 25 अंक रखे गए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल iforms.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन सेक्शन में अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Admit Card / Hall Ticket” विकल्प पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स (जैसे एप्लिकेशन नंबर आदि) सही-सही भरें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed