पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCRUM Recruitment 2026 Notification Released for 179 Group A, B and C Posts

CCRUM Vacancy: सीसीआरयूएम में यूडीसी, एमटीएस और एलडीसी समेत कई पदों पर भर्ती, सैलरी 56,100- 177,500 लाख तक

Thu, 02 Jul 2026 03:27 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

CCRUM Recruitment 2026: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, यूडीसी, एमटीएस समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 179 पदों को भरा जाएगा। पात्र अभ्यर्थी नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CCRUM Recruitment 2026 Notification Released for 179 Group A, B and C Posts
CCRUM - फोटो : https://ccrum.res.in/Home

विस्तार

CCRUM Vacancy 2026: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरएम) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों की 179 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में अनुसंधान अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स, लेखा अधिकारी, अनुसंधान सहायक, अन्वेषक, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, उच्च श्रेणी क्लर्क (यूडीसी), निम्न श्रेणी क्लर्क (एलडीसी), स्टाफ कार चालक और बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) शामिल हैं।

विज्ञापन

10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) यूनानी चिकित्सा में MD/MS डिग्री + NCISM/CCIM या राज्य रजिस्टर में पंजीकरण अनिवार्य
अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) पैथोलॉजी में MD डिग्री + MCI/State Medical Council में पंजीकरण
अनुसंधान अधिकारी (शरीर विज्ञान) संबंधित विषय (Molecular Biology/Biotech/Genetics आदि) में PG डिग्री + 3 वर्ष अनुभव या PhD
सहायक अनुसंधान अधिकारी / अनुसंधान सहायक / अन्वेषक संबंधित विषय में मास्टर डिग्री + शोध अनुभव या PhD
स्टाफ नर्स B.Sc Nursing या समकक्ष + नर्स/मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (MLT) मेडिकल लैब साइंस में ग्रेजुएशन + 2 वर्ष अनुभव
फार्मासिस्ट 10+2 (Science) + 2 वर्षीय Diploma in Pharmacy + रजिस्ट्रेशन
UDC / हिंदी सहायक / प्रूफ रीडर / लाइब्रेरी असिस्टेंट ग्रेजुएशन डिग्री + पद अनुसार अतिरिक्त योग्यता (जैसे Library Science/Translation)
LDC 12वीं पास + टाइपिंग (35 WPM English / 30 WPM Hindi)
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III 10वीं पास + शॉर्टहैंड 80 WPM + टाइपिंग 40 WPM
कंपाउंडर 10वीं पास + 1 वर्षीय यूनानी कंपाउंडर सर्टिफिकेट + 2 वर्ष अनुभव
स्टाफ कार ड्राइवर 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस + 3 वर्ष अनुभव
MTS 10वीं पास या संबंधित ट्रेड में ITI

 

इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन जमा करने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को अपने फॉर्म में सुधार करना हो, तो इसके लिए 3 अगस्त 2026 सुबह 10:00 बजे से 5 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक संशोधन (Correction) विंडो खुली रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

पदवार कितना मिलेगा वेतन?

पद का नाम वेतन स्तर वेतनमान (7वां CPC)
अनुसंधान अधिकारी (सभी विषय) लेवल-10 56,100 - 1,77,500 (+ लागू होने पर NPA)
सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स, लेखा अधिकारी लेवल-7 44,900 - 1,42,400
शोध सहायक, अन्वेषक, MLT, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, प्रूफ रीडर, हिंदी सहायक लेवल-6 35,400 - 1,12,400
फार्मासिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, रेडियोग्राफर लेवल-5 29,200 - 92,300
कंपाउंडर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) लेवल-4 25,500 - 81,100
निम्न श्रेणी क्लर्क (LDC), स्टाफ कार चालक लेवल-2 19,900 - 63,200
बहु-कार्यकारी कर्मचारी (MTS) लेवल-1 18,000 - 56,900
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed