सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DDA Postpones Stage II and III Exams, Official Notice Released; Candidates Await New Dates

DDA Exam: डीडीए चरण-II और III की परीक्षाएं स्थगित, भर्ती प्रकोष्ठ ने जारी किया नोटिस; नई तारीख जल्द होगी घोषित

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Feb 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

DDA Recruitment 2025-26: डीडीए भर्ती 2025-26 के तहत आयोजित होने वाली चरण-II और चरण-III परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भर्ती प्रकोष्ठ ने आधिकारिक नोटिस जारी कर उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। 

DDA Postpones Stage II and III Exams, Official Notice Released; Candidates Await New Dates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

DDA Exam Postpone: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत कुछ पदों की द्वितीय और तृतीय चरण की परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा), स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी और जूनियर सचिवालय सहायक पदों के लिए कौशल परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और वर्णनात्मक परीक्षा 24 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित होनी थी। हालांकि, प्राधिकरण ने इन पदों की परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में क्या है लिखा? 

भर्ती प्रकोष्ठ ने 20 फरवरी 2026 को जारी नोटिस में बताया कि 13 फरवरी 2026 को चरण-II और चरण-III परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया था। हालांकि, अब संबंधित पदों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नोटिस पर भर्ती प्रकोष्ठ के उप निदेशक के हस्ताक्षर भी हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों की ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।


यह स्थगन डीडीए भर्ती 2025-26 के अंतर्गत चल रहे व्यापक भर्ती अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत एमटीएस, जेएसए, पटवारी, जेई और स्टेनोग्राफर सहित कुल 1,732 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों को आगे की अपडेट के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

6 अक्तूबर से शुरू हुए आवेदन

इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 6 अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते थे।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तय की गई थी, जबकि अभ्यर्थियों को 28 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद आवेदन पोर्टल को केवल जमा किए गए फॉर्म को देखने और डाउनलोड करने के उद्देश्य से दोबारा खोला गया था।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती अभियान की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पद की आवश्यकता के अनुसार कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है और आयु सीमा की गणना की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के साथ साथ एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिला आवेदकों के लिए अलग-अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed