{"_id":"6a3b831a4a4054345509d68c","slug":"drdo-deal-apprentice-recruitment-2026-apply-for-apprenticeship-opportunities-with-stipend-up-to-12-300-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DRDO DEAL Apprentice: डीआरडीओ में निकलीं अप्रेंटिस की नौकरियां, वेतन 12,300 तक; 22 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
DRDO DEAL Apprentice: डीआरडीओ में निकलीं अप्रेंटिस की नौकरियां, वेतन 12,300 तक; 22 जुलाई तक करें आवेदन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
DRDO DEAL Apprentice Vacancy: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी ने अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X / @SpokespersonMoD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
DRDO DEAL Apprentice Vacancy: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (Defence Electronics Laboratory (DEL)) ने 2026-27 सत्र के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस तथा विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
| श्रेणी | योग्यता |
|---|---|
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (G-1 से G-4) | संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बी.ई./बी.टेक. या समकक्ष डिग्री, कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (G-5 - लाइब्रेरी साइंस) | बी.एससी. (PCM/PCB) और बी.लिब./बीएलआईएससी. दोनों में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस (D-1 से D-4) | संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा तथा कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| आईटीआई अप्रेंटिस (I-1 से I-21) | संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। |
कैसे होगा चयन?
- पहले चरण में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या प्रवेश साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जा सकता है। कभी-कभी इन सभी तरीकों का संयोजन भी अपनाया जाता है।
- दूसरे चरण में दस्तावेजों की जांच (Document Verification) होती है। इसमें उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट जमा करना होता है ताकि उनकी जानकारी की पुष्टि की जा सके।
- तीसरे और अंतिम चरण में अप्रेंटिस अनुबंध (Apprenticeship Contract) की ऑनलाइन स्वीकृति की जाती है। यह स्वीकृति सक्षम अधिकारी द्वारा दी जाती है, जिसके बाद ही उम्मीदवार का चयन पूरी तरह से मान्य माना जाता है।
इतना मिलेगा वेतन
| वर्ग | वजीफा (प्रति माह) |
|---|---|
| स्नातक प्रशिक्षु | 12,300 |
| डिप्लोमा प्रशिक्षु | 10,900 |
| आईटीआई प्रशिक्षु | 10,560 |
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूज़र आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- सब जानकारी ठीक से जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।