Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a3b3a39459785ca950af4e3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
12:20 PM, 24-Jun-2026
Bihar: रंगदारी का खौफनाक खेल! मुफ्त मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, साथी गंभीर घायल
खगड़िया के कोठिया मधुआ घाट पर मुफ्त मछली नहीं देने से नाराज बदमाशों ने एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें12:11 PM, 24-Jun-2026
Bihar : सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी
Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। विपक्ष के साथ-साथ सरकार में बैठे लोग भी इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में आननफानन में सरकार ने एसडीपीओ के रूप में नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी है। और पढ़ें11:46 AM, 24-Jun-2026
Bihar: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गईं पांच बच्चियां, एक का शव बरामद; तलाश जारी
मुंगेर के श्यामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच बच्चियां गहरे पानी और तेज बहाव में डूब गईं। प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक बच्ची का शव बरामद हो चुका है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है। और पढ़ें11:31 AM, 24-Jun-2026
Bihar Police: 'पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं', भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में रौशन आनंद किस पर बोला हमला?
Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में अब चर्चित शिक्षक रौशन आनंद ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें11:23 AM, 24-Jun-2026
Bihar: घर से काम पर निकला युवक अगले दिन बधार में मृत मिला, शराब कारोबारियों पर परिजनों का शक
नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय मजदूर राजन कुमार का शव बधार से बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। घटनास्थल के पास शराब के पाउच मिलने के बाद परिजनों ने शराब कारोबारियों पर शक जताया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
और पढ़ें11:19 AM, 24-Jun-2026
Bihar : महापंचायत में सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, भाई ने मंच से छोड़ी बिहार पुलिस की नौकरी; खुद करेंगे इंसाफ
Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आज महापंचायत से पहले भाई ने ऐलान करते हुए बिहार पुलिस की नौकरी को तिलांजलि दे दी। साथ ही 7 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया। कहा कि अगर 7 सात दिनों के अंदर न्याय नहीं मिला तो सरकार लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 AM, 24-Jun-2026
Bihar News: इंजीनियर पवन कुमार के पटना, भागलपुर समेत छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 104% अधिक संपत्ति का आरोप
बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस की एजेंसी काफी एक्टिव है। आज आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक और भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई की है। पटना से दिल्ली तक आरोपी अफसर के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें10:25 AM, 24-Jun-2026
Bihar: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बाबा बागेश्वर की एंट्री, आएंगे आरा; पूछा- सजा कोर्ट देगी या पुलिस?
Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ़ बाबा बागेश्वर की एंट्री हो गई है। उन्होंने इस कथित पुलिस मुठभेड़ को लेकर बेहद तीखा और बड़ा बयान देते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें10:02 AM, 24-Jun-2026
Bihar: बगीचे से पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या?; फॉरेंसिक जांच के बाद खुलेगा मौत का राज
वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौलिया गांव में 35 वर्षीय कुंदन कुमार का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। और पढ़ें09:39 AM, 24-Jun-2026
Bihar Police Exam: बिहार पुलिस के 83 पदों पर आज भर्ती परीक्षा, एक ही पाली में दो प्रश्न पत्रों को बनाना पड़ेगा
CSBC Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाने या अनधिकृत गतिविधियों की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है।और पढ़ें