{"_id":"6a3abb49a06839ebbb0f062d","slug":"bihar-mob-attacks-station-house-officer-and-sub-inspector-who-arrived-to-seize-a-dj-system-in-vaishali-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4428905-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत चार घायल; भीड़ छुड़ाकर ले गई जब्त डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत चार घायल; भीड़ छुड़ाकर ले गई जब्त डीजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली के महनार बाजार में डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में थानाध्यक्ष वेदानंद, एसआई अनिल कुमार पांडेय समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावर पुलिस की हिरासत से जब्त डीजे भी छुड़ाकर ले गए।
घायल पुलिसकर्मी का इलाज अस्पताल में जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में मंगलवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस पर हुई इस हिंसक घटना में थानाध्यक्ष वेदानंद, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्रशासन ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था
जानकारी के अनुसार, मोहर्रम पर्व को देखते हुए प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महनार बाजार स्थित मिडिल स्कूल के पास डीजे ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वेदानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया।
अचानक भीड़ उग्र हुई
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ अचानक उग्र हो गई। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष वेदानंद, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ की धक्का-मुक्की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। सबसे अधिक चोट सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय को लगी, जिन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और हमलावरों ने पुलिस की हिरासत से जब्त किए गए दोनों डीजे भी छुड़ा लिए।
जवानों की मदद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों और अन्य जवानों की मदद से तत्काल महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- PMCH Patna: किस बात पर बिफर पड़े स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार? पीएमसीएच में नई सुविधाओं का उद्घाटन हंगामेदार
सूचना पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची
घटना को लेकर सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मिडिल स्कूल के समीप डीजे बजाए जाने की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। डीजे जब्त करने के बाद जब पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी, तभी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया।
फिलहाल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।