Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: भीषण सड़क हादसा, पिकअप-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत; आधा दर्जन घायल
सुगौली के छपवा-बेतिया रोड स्थित नायकाटोला के पास पिकअप और टेंपो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ेंBihar: चार दिन बाद घर में बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले आंधी ने छीन ली पिता की जिंदगी; मची चीख-पुकार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर तेज आंधी में उखड़े टीन शेड की चपेट में आने से 40 वर्षीय विनय कुमार ईश्वर की मौत हो गई। बेटे को सुरक्षित रखने के लिए खुद बाहर खड़े पिता हादसे का शिकार बन गए। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे और जांच की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
और पढ़ेंBihar: रंगदारी का खौफनाक खेल! मुफ्त मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, साथी गंभीर घायल
खगड़िया के कोठिया मधुआ घाट पर मुफ्त मछली नहीं देने से नाराज बदमाशों ने एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ेंBihar : सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी
Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। विपक्ष के साथ-साथ सरकार में बैठे लोग भी इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में आननफानन में सरकार ने एसडीपीओ के रूप में नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी है। और पढ़ेंBihar: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गईं पांच बच्चियां, एक का शव बरामद; तलाश जारी
मुंगेर के श्यामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच बच्चियां गहरे पानी और तेज बहाव में डूब गईं। प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक बच्ची का शव बरामद हो चुका है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है। और पढ़ेंBihar Police: 'पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं', भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में रौशन आनंद किस पर बोला हमला?
Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में अब चर्चित शिक्षक रौशन आनंद ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा? और पढ़ेंBihar: घर से काम पर निकला युवक अगले दिन बधार में मृत मिला, शराब कारोबारियों पर परिजनों का शक
नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय मजदूर राजन कुमार का शव बधार से बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। घटनास्थल के पास शराब के पाउच मिलने के बाद परिजनों ने शराब कारोबारियों पर शक जताया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
और पढ़ें