सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar many killed and Injured in Collision Between Pickup Van and Tempo

Bihar: भीषण सड़क हादसा, पिकअप-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत; आधा दर्जन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सुगौली के छपवा-बेतिया रोड स्थित नायकाटोला के पास पिकअप और टेंपो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Bihar many killed and Injured in Collision Between Pickup Van and Tempo
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा छपवा-बेतिया मुख्य सड़क पर नायकाटोला के समीप हुआ, जहां एक पिकअप वाहन और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed